27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खालिस्तानी आतंकी खतरे को लेकर इंटेलिजेंस अलर्ट, दिल्ली और उत्तराखंड में सुरक्षा बढ़ी

Delhi E mail Terror Threat: दिल्ली और उत्तराखंड में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सूत्रों के अनुसार कथित धमकी भरे ईमेल में मंदिरों, सरकारी प्रतिष्ठानों, रेलवे स्टेशन और पुलिस ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका जताई गई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Jun 27, 2026

Delhi Security Alert

दिल्ली और उत्तराखंड में सुरक्षा बढ़ाई (ANI)

Delhi Uttarakhand Security Alert: दिल्ली और उत्तराखंड में प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हो गई है। खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एक कथित धमकी भरे ईमेल के बाद दोनों राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में खालिस्तान समर्थक आतंकी तत्व जरुरी स्थानों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

मंदिर, सरकारी ऑफिस और रेलवे स्टेशन निशाने पर

सूत्रों के मुताबिक, कथित ईमेल में कई मंदिरों, सरकारी ऑफिस, रेलवे स्टेशनों, पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है। इसमें कुछ राजनीतिक नेता भी निशाने पर है हालांकि, ईमेल में किए गए दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और सुरक्षा एजेंसियां इसकी गहन जांच कर रही हैं।

दिल्ली पुलिस और उत्तराखंड पुलिस हाई अलर्ट पर

अलर्ट जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस, उत्तराखंड पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है और प्रमुख धार्मिक स्थलों, सरकारी संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं।

धमकी भरे ईमेल की जांच शुरू

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कथित धमकी भरे ईमेल की सत्यता की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके सोर्स का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पहले भी मिल चुके हैं ऐसे इनपुट

यह पहली बार नहीं है जब राजधानी दिल्ली के लिए इस तरह का सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया हो। इससे पहले जनवरी में गणतंत्र दिवस से पहले भी खुफिया एजेंसियों ने संभावित आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया था। उस समय आशंका जताई गई थी कि प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठनों और बांग्लादेश स्थित आतंकी समूहों द्वारा नई दिल्ली समेत देश के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की जा सकती है।

फरवरी में भी मिली थी खुफिया जानकारी

इसके बाद फरवरी में भी राष्ट्रीय राजधानी के लिए एक और सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया था। उस दौरान लाल किला और चांदनी चौक क्षेत्र के आसपास संभावित आतंकी खतरे की जानकारी सामने आई थी। सूत्रों के अनुसार, उस समय चांदनी चौक स्थित किसी मंदिर को संभावित निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई थी।

सुरक्षा एजेंसियां रख रही नजर

खुफिया सूत्रों का कहना है कि लाल किला परिसर और उसके आसपास का इलाका लंबे समय से आतंकवादी संगठनों के संभावित निशाने पर रहा है। इसी वजह से सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी है और अधिकारियों ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।खबर अपडेट की जा रही है।