राज्यसभा सीट के लिए किरण चौधरी के नामांकन करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि नामांकन करने पर किरण चौधरी को बधाई देता हूं। हमारे सभी विधायक यहां पर मौजूद हैं। अन्य विधायकों ने भी किरण चौधरी को समर्थन दिया है। जोगीराम सिहाग, अनूप धानक, रामनिवास सूरजाखेड़ा, रामकुमार गौतम, नयनपाल रावत और गोपाल कांडा ने भी समर्थन दिया है।