7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किरन रिजिजू का बड़ा बयान, अरुणाचल प्रदेश से लापता युवा को जल्द रिहा करेगा चीन

गणतंत्र दिवस के मौके पर एक अच्छी खबर सामने आई। दरअसल पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश से लापता युवक को लेकर चीन की ओर से अच्छा संदेश आया है। चीन जल्द इस युवक को रिहा करने जा रहा है। ये जानकारी केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने दी।

2 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Jan 26, 2022

Kiren Rijiju Says China will Hand Over Soon Missing Arunachal Pradesh Teen

Kiren Rijiju Says China will Hand Over Soon Missing Arunachal Pradesh Teen

चीन की सेना ने अरुणाचल से अगवा भारतीय नागरिक को जल्द रिहा करने के संकेत दिए हैं। दरअसल इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने दी है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि भारतीय सेना और चीन की पीएलए के बीच हॉट लाइन पर संपर्क हुआ है। इसमें पीएलए ने हमारे नागरिक को जल्द सौंपने के संकेत दिए हैं। रिजिजू ने बताया कि जल्द ही समय और स्थान को लेकर भी जानकारी सामने आ जाएगी। गणतंत्र दिवस के मौके पर चीन की ओर से मिले इस संकेत को अच्छी खबर के तौर पर देखा जा रहा है।

17 जनवरी से लापता है युवक

अरुणाचल प्रदेश का मिराम तेरोन नाम का 19 वर्षीय युवक बीती 17 जनवरी से लापता है। बता देंक कि मिराम अरुणाचल के सियांग जिले के जिडो गांव का रहने वाला है। पिछले दिनों भारतीय सेना की ओर से इसको लेकर बड़ा कदम उठाया गया था। भारतीय सेना की ओर से चीन के अधिकारियों को इस युवक की पहचान के लिए व्यक्तिगत विवरण और फोटो उपलब्ध कराए थे।

यह भी पढ़ें - अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए पांच लोगों को वापस सौपेगा चीन


बता दें कि इससे पहले चीन ने ऐसे किसी भी भारतीय युवक के उनके इलाके में होने की जानकारी से मना कर दिया था। चीनी सेना ने भारत के आरोप को खारिज करते हुए ऐसे किसी युवक ने ना होने की बात कही थी।

पहले क्या बोले थे रिजिजू

इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा था कि वास्तविक नियंत्र रेखा यानी एलएसी के निकट मिराम के लापता होने के तत्काल बाद भारतीय सेना ने 19 जनवरी को चीनी अधिकारियों से संपर्क किया था। इस दौरान तलाशकर उसे वापस लाने में मदद भी मांगी गई थी।

मिराम के भटककर चीन की तरफ जाने और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की ओर से उसे उठा ले जाने की आशंका थी। हालांकि भारत की ओर से दबाव बनाए जाने के बाद चीनी अधिकारियों ने नियमों के मुताबिक उसकी तलाश में मदद का आश्वासन दिया था।

यह भी पढ़ें - चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश से एक नाबालिग लड़के को किया अगवा, सांसद ने ट्विटर पर लगाई मदद की गुहार!

अब इसी के तहत चीन की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। चीनी सेना ने हॉट लाइन पर इस बात का संकेत दिया है कि उन्हें लापता युवक मिल गया है और जल्द ही उसे भारत को सौंप दिया जाएगा। अभी समय और तारीख की घोषणा नहीं की गयी है।