27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए Economic Survey क्या है, कौन तैयार करता है और बजट से एक दिन पहले क्यों करते हैं पेश

what is Economic Survey आर्थिक सर्वेक्षण क्या है? आर्थिक सर्वेक्षण कौन तैयार करता है? और Economic Survey को बजट से एक दिन पहले क्यों पेश करते हैं? आइए, हम आपको इन सभी सवालों का उत्तर देते हैं।

2 min read
Google source verification
nirmala_sitharaman.jpg

जानिए Economic Survey क्या है, कौन तैयार करता है और बजट से एक दिन पहले क्यों करते हैं पेश

Budget 2023 संसद के बजट सत्र का मंगलवार, 31 जनवरी को पहला दिन है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश करेंगी। इकोनॉमिक सर्वे के दस्तावेज़ वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के इकोनॉमिक डिवीज़न ने तैयार किए हैं। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन की देखरेख में Economic Survey तैयार किया गया है। Economic Survey को आम बजट पेश करने से एक दिन पहले जारी किया जाता है। अब आम जनता के मन में यह सवाल उठ रहा है कि, आखिरकार, आर्थिक सर्वेक्षण क्या है? आर्थिक सर्वेक्षण कौन तैयार करता है? और Economic Survey को बजट से एक दिन पहले क्यों पेंश करते हैं? आइए, हम आपको इन सभी सवालों का उत्तर देते हैं।

जानिए Economic Survey क्या है?

आम बजट से पहले संसद में आर्थिक समीक्षा (Economic Survey) पेश की जाती है। देश में अर्थव्यवस्था की मौजूद स्थिति की जानकारी देने और नीतिगत ‘नुस्खे’ सुझाने के लिए केंद्रीय बजट से पहले संसद में आर्थिक समीक्षा (Economic Survey) पेश किया जाता है। सरल शब्दों में अगर कहा जाए तो, आर्थिक सर्वे देश की अर्थव्यवस्था की सेहत का लेखा-जोखा होता है। यह देश की अर्थव्यवस्था का आईना है। Economic Survey के जरिए सरकार देश की इकनॉमी किस स्थिति में है, योजनाएं कितनी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। पूरे साल विकास का क्या ट्रेंड रहा। किस क्षेत्र में कितना निवेश हुआ। जैसे कई सवालों का दर्पण है।

आम बजट का आईना होता है इकोनॉमिक सर्वे

1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। इकोनॉमिक सर्वे, बुधवार को पेश होने वाले 2023-24 के वास्तविक बजट के रंग और बनावट के बारे में कुछ इशारा कर देता है। जिसे अर्थशास्त्री अपने अनुसार समझ जाते हैं

1950-51 में अस्तित्व में आया था इकोनॉमिक सर्वे

कथित तौर पर पहला आर्थिक सर्वेक्षण 1950-51 में अस्तित्व में आया, जब यह बजट दस्तावेजों का हिस्सा हुआ करता था। 1960 के दशक में इसे बजट दस्तावेजों से अलग कर दिया गया और केंद्रीय बजट से एक दिन पहले पेश किया जाने लगा।

यह भी पढ़े - Budget Session 2023: राष्ट्रपति का अभिभाषण, कहा- आयुष्मान योजना से गरीबों के 80 हजार करोड़ रुपए बचे