25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लालू यादव को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी का सरनेम ‘आचार्य’ क्यों ? जानिए इसके पीछे की रोचक कहानी

Lalu Yadav Daughter Rohini Acharya: राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी का सरनेम आचार्य क्यों है? इसको लेकर कई लोगों में जिज्ञासा है। रोहिणी ने जब से लालू को अपनी किडनी दी, तब से वो सुर्खियों में हैं। लोग उनके सरनेम के बारे में भी जानना चाहते हैं। यहां जानिए लालू की बेटी रोहिणी आचार्य सरनेम क्यों लगाती हैं?  

2 min read
Google source verification
lalu_yadav_rohini.jpg

Know Why Lalu Yadav's Daugther Rohini Surname is acharya, who donate Kidney for Father

Lalu Yadav Daughter Rohini Acharya: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्हें उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी एक किडनी दी है। सोमवार को सिंगापुर में लालू का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ। ऑपरेशन के बाद लालू के पुत्र और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि दोनों स्वस्थ है, सर्जरी सफलतापूर्वक हुई। लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य की जमकर तारीफ हो रही है। विपक्षी भी रोहिणी की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन रोहिणी के सरनेम को लेकर लोगों में गजब की उत्सुकता बनी है। दरअसल लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा और रोहिणी को छोड़कर उनके सभी बच्चों का सरनेम यादव है। बड़ी बेटी मीसा का सरनेम भारती है, लेकिन वो उस दौर की है, जब बेटियों के नाम के पीछे भारती या रानी जैसा सरनेम जोड़ा जाता था। लालू के सात बच्चों में से सबसे अलग रोहिणी हैं, जिनका सरनेम आचार्य है। रोहिणी का सरनेम आचार्य क्यों हैं, इसके पीछे की कहानी बेहद रोचक है।



रोहिणी लालू प्रसाद यादव की दूसरी बेटी है। जब रोहिणी का जन्म हुआ था, तब लालू न मुख्यमंत्री थे और राजद के अध्यक्ष। हालांकि छात्र राजनीति के कारण उनकी प्रसिद्धी फैल चुकी थी। अपनी हाजिरजवाबी के कारण हमेशा लोगों का दिल जीतने वाले लालू ने एक डॉक्टर की मांग पर रोहिणी का सरनेम आचार्य रखा था। आज रोहिणी के जरिए वो डॉक्टर भी मशहूर हो रही हैं।



लालू की बेटियों का नाम मीसा भारती, चंदा यादव, रागिनी यादव, हेमा यादव, अनुष्का यादव, राजलक्ष्मी यादव है। बेटों का नाम तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव है। सबके नाम में यादव है बस रोहिणी को छोड़कर क्योंकि आचार्य सरनेम लालू-राबड़ी परिवार से बाहर का है। आज रोहिणी ने ही लालू को किडनी दी। जिसके लिए उनकी तारीफ की जा रही है।

यह भी पढ़ें - लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट से पहले बेटी रोहिणी ने क्या लिखा?


रोहिणी का जन्म एक जून 1979 को पटना में ऑपरेशन से हुआ था। तब पटना की मशहूर महिला डॉक्टर कमला आचार्य ने राबड़ी देवी का ऑपरेशन कर रोहिणी को जन्म दिलवाया था। रोहिणी के जन्म के समय ऑपरेशन की बात सुनकर लालू घबराएं हुए थे। लेकिन जब ऑपरेशन सफल रहा तो डॉक्टरी फीस की बात उठी।

डॉक्टर कमला आचार्य लालू को पहले से जानती थी। उन्होंने लालू से फीस लेने से इंकार कर दिया। लेकिन लालू ने जब जिद किया तो उन्होंने कहा कि अगर आप कुछ देने ही चाहते हैं तो इस बेटी को मेरा सरनेम दे दीजिए। यही मेरी फीस होगी और यही मेरा सौभाग्य होगा। इसके बाद लालू ने तुरंत उनका सरनेम अपनी बेटी को देने की बात कह दी।


जिस समय रोहिणी का जन्म हुआ था, उस समय रोहिणी नक्षत्र चल रहा था। ऐसे में लालू ने अपनी दूसरी संतान का नाम रोहिणी और सरनेम डॉक्टर कमला आचार्य को किए वायदे के अनुसार आचार्य रखा। तब से लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य के नाम से मशहूर हुई।

डॉक्टरी की पढ़ाई के बाद रोहिणी अपने इंजीनियर पति समरेश सिंह के साथ सिंगापुर में रहती हैं। लेकिन बिहार और देश की राजनीति पर सोशल मीडिया के जरिए हमेशा सक्रिय रहतीं हैं। आज उन्होंने अपने पिता के लिए जो किया, उसकी तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है।

यह भी पढ़ें - तेजस्वी यादव ने कहा, लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट आपरेशन रहा सफल