17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kolkata Doctor Rape And Murder Updates : पॉर्न देखने का आदी है जानवर प्रवृत्ति आरोपी, वारदात वाली रात रेड लाइट एरिया में गया था CCTV से खुलासा

Kolkata Doctor Rape And Murder Updates : सीबीआइ की स्पेशल कोर्ट ने आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट की मंजूरी दे दी है। इससे पहले 4 ट्रेनी डॉक्टर और कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के भी पॉलीग्राफ टेस्ट की मंजूरी मिल चुकी है।

2 min read
Google source verification

Kolkata Doctor Rape And Murder Updates : आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या करने के आरोपी संजय रॉय ने यू टर्न ले लिया है। उसकी वकील कबीता सरकार ने कहा कि वह चाहता, उसका पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उसका कहना है कि वह निर्दोष है। वह सीबीआई को हर तरह से सहयोग देने के लिए तैयार है, ताकि असली अपराधी पकड़ा जा सके।
संजय रॉय का यू-टर्न चौंकाने वाला है, क्योंकि गिरफ्तारी के बाद उसने खुद अपना गुनाह कबूल किया था। तब पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान उसने कहा था, हां मैंने अपराध किया है, मुझे फांसी दे दो। शुक्रवार को सीबीआइ की स्पेशल कोर्ट ने आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट की मंजूरी दे दी है। इससे पहले 4 ट्रेनी डॉक्टर और कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के भी पॉलीग्राफ टेस्ट की मंजूरी मिल चुकी है। उधर कोलकाता में घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रही।

इस बीच शुक्रवार को सियालदह की स्पेशल कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के मनोविश्लेषण से संकेत मिला कि वह विकृत व्यक्ति है। इस केस में सीबीआई आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से भी लगातार पूछताछ कर रही है। उनकी भूमिका पर भी शक हो रहा है। आरोपी संजय मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का बाउंसर बनाकर कॉलेज में घूमता था।

पॉर्न देखने और शराब का आदी है आरोपी

नई दिल्ली में सीएफएसएल के डॉक्टरों का हवाला देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी 'जानवर जैसी प्रवृत्ति' का है। एक सीबीआई अधिकारी ने बताया कि उपलब्ध सबूत कहते हैं, आरोपी संजय रॉय मौका-ए-वारदात पर मौजूद था। वारदात वाली रात रेड लाइट एरिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक 8 और 9 अगस्त के दौरान संजय रॉय अलग-अलग बहानों से चार बार आरजी कर अस्पताल के अंदर गया था। इनमें से तीन बार तो घूमकर बाहर आ गया, लेकिन चौथी और आखिरी बार जब वो अस्पताल से बाहर निकला, तब तक उसके हाथों ट्रेनी डॉक्टर का रेप और कत्ल हो चुका था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग