6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime: बाल गृह में 10 साल तक नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, अब हुए गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, यहां नेत्रहीन विद्यालय और बाल गृह में नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर 10 साल तक दुष्कर्म किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, इस मामले में स्कूल के निदेशक, प्रधानाध्यापक और रसोईयां को अरेस्ट कर लिया गया है।

2 min read
Google source verification
 Fearing knife to younger brother youths gang raped orphaned minor girl

ये घटना पश्चिम बंगाल (west bengal)के दक्ष‍िण कोलकाता (Kolkata) क्षेत्र की है, जहां हरिदेवपुर इलाके में स्थित नेत्रहीन विद्यालय और बाल गृह में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया था। जिसकी शिकायत मिलने के बाद गुरुवार को संस्थान के निदेशक व प्रधानाध्यापक समेत 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक स्कूल में नाबालिग लड़की से कथित तौर पर रेप करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।



मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, यहां नेत्रहीन विद्यालय और बाल गृह में नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर 10 साल तक दुष्कर्म किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, इस मामले में स्कूल के निदेशक, प्रधानाध्यापक और रसोईयां को अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं जब से रेप का आरोप सामने आया है, उसके बाद से ही संस्थान में पढ़ने वालों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


68 साल बुजुर्ग करता था 10 रुपए देकर रेप

बता दें कि इससे पहले भी सोमवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई थी। जहां एक 68 साल के बुजुर्ग पर नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया था। इस घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया। बताया गया था कि आरोपी एक महीने से अधिक समय से नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार को अंजाम दे रहा था। यही नहीं आरोपी कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के बाद मासूम पीड़िता को हर बार 10 रुपए देकर धमकी देता था कि इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।



आपको बता दें कि इस घटना का खुलासा सोमवार को हुआ जब 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली इस पीड़ित लड़की ने इस घटना के बारे में अपनी मां को बताया। जिसके बाद मां ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ये घटना दार्जिलिंग जिले की खोरीबारी इलाके के पानीशाली ग्राम पंचायत में घटित हुई है।