
कोझिकोड ट्रेन अग्निकांड के आरोपी शाहरुख पर ऐक्शन, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
केरल ट्रेन आग मामले के मुख्य संदिग्ध आरोपी शाहरुख सैफी को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चलती ट्रेन में साथी यात्रियों को आग लगाने के आरोपी शाहरुख सैफी 24 वर्ष का फिलहाल कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे महाराष्ट्र के रत्नागिरी से हिरासत में लिए जाने के बाद, अस्पताल में भर्ती कराया गया था, क्योंकि उसे चोटें आई थीं। गुरुवार को मेडिकल जांच में आरोपी पर पीलिया का संदेह है। स्थानीय मजिस्ट्रेटे शुक्रवार सुबह अस्पताल पहुंचे और आरोपी शाहरुख सैफी को न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया। मजिस्ट्रेट के जाने के तुरंत बाद, मेडिकल बोर्ड की बैठक हुई और सैफी की चिकित्सा स्थिति का आकलन करने के बाद फैसला किया गया कि, उसे छुट्टी दी जा सकती है। अब गेंद पुलिस के पाले में है कि, वह तय करेगी कि उसे किस जेल में ले जाया जाए।
केरल पुलिस को फिर जाना होगा कोर्ट
आरोपी शाहरुख सैफी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के साथ ही केरल पुलिस की जांच टीम को पूछताछ और साक्ष्य संग्रह के लिए उसकी हिरासत के लिए अदालत का रुख करना होगा। वे आरोपी सैफी को रत्नागिरी ले जाएंगे, जहां से बुधवार को केंद्रीय एजेंसी की मदद से महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने उसे गिरफ्तार किया।
शाहरुख का नोएडा और हरियाणा से रिश्ता
आरोपी शाहरुख सैफी को महाराष्ट्र एटीएस ने अपनी गिरफ्त में लिया था। बाद में महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी शाहरुख सैफी को केरल पुलिस को सौंप दिया। बताया गया कि, आरोपी को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि, ट्रेन में आग लगाने के आरोपी की तलाश में रेलवे पुलिस के दो अधिकारी नोएडा भी पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो आरोपी नोएडा और हरियाणा का रहने वाला है।
कोझिकोड ट्रेन अग्निकांड मामला
रविवार की रात दिल्ली के रहने वाले आरोपी शाहरुख सैफी ने साथी यात्रियों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जब ट्रेन कोझिकोड से कन्नूर जा रही थी। चलती ट्रेन से कूदने के बाद दो वर्षीय बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी और नौ अन्य झुलस गए थे।
Updated on:
07 Apr 2023 01:39 pm
Published on:
07 Apr 2023 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
