24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती टाटा सूमो पर पहाड़ से टूटकर गिरी चट्टान, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

Himachal Road Accident News: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भीषण हादसा हुआ है। कढ़ूनाला में गाड़ी पर पहाड़ी से भारी चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं।
2 min read
Google source verification

शिमला

image

Rahul Yadav

Jul 24, 2026

Lahaul Spiti accident

Himachal Landslide News: टाटा सूमो पर पहाड़ से टूटकर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत (फोटो सोर्स - एक्स/@themodernhp)

Lahaul Spiti accident: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कढ़ूनाला के पास उस समय हुआ, जब पहाड़ी से अचानक एक विशाल चट्टान सड़क से गुजर रही टाटा सूमो पर आ गिरी। गाड़ी में चालक समेत 15 लोग सवार थे। चट्टान गिरते ही गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और 13 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राहौली के पास हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, हादसे का शिकार हुई टाटा सूमो (HP-01M-2210) को बीर सिंह चला रहे थे। गाड़ी कढ़ूनाला-राहौली मार्ग से गुजर रही थी तभी पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सीधे उस पर आ गिरा। चट्टान इतनी बड़ी थी कि पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी

लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि हादसा चंबा जिले के पांगी और लाहौल-स्पीति जिले की सीमा से सटे इलाके में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक चंबा जिले के पांगी क्षेत्र के रहने वाले हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है। पहचान पूरी होने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा। उदयपुर थाना और तिंदी पुलिस चौकी की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं।

लगातार बारिश से बढ़ा खतरा

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही यात्रा पर निकलने से पहले सड़क और मौसम की ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग