2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लालू यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से किया बेदखल, चुनावी साल में बड़ी उथल-पुथल

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजद सुप्रीमो ने बेटे बडे़ तेज प्रताप यादव पर बड़ा एक्शन लिया है। लालू ने तेजप्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 25 May 2025, 3:50 PM IST

Lalu Prasad Yadav

Tej Pratap Yadav: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। रविवार को राजद सुप्रीमो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है।

राजद सुप्रीमो ने आगे लिखा- उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर लिखा- अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है।

तेजप्रताप यादव को पार्टी से निष्कासित करने पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है ना हम इसे बर्दाश्त करते हैं। हम बिहार की जनता के लिए काम कर रहे हैं, जनता के सुख-दुख में हम भाग ले रहे हैं। जहां तक मेरे बड़े भाई की बात है, राजनीतिक और निजी जीवन अलग होता है।

तेजस्वी यादव ने कहा निजी जीवन के निर्णय लेने का उनका अधिकार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष दल के नेता है, उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से अपनी भावनाएं स्पष्ट कर दी है। हम ऐसी चीजों को पसंद नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Election: चिराग और नीतीश की राह के चार रोड़े, बीजेपी के अंदर किसकी, कितनी है ताकत?

तेज प्रताप यादव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के साथ फोटो शेयर कर अपने 12 साल पुराने रिश्ते का खुलासा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह और अनुष्का पिछले 12 साल से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। हालांकि, उन्होंने यह पोस्ट कुछ समय बाद डिलीट कर दी, लेकिन तब तक यह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी। इसके बाद तेज प्रताप ने दावा किया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था। इस खुलासे ने बिहार की राजनीति और सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी थी।