
Vivek Thakur
Bihar Politics: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के जन्मदिन पर पटना में जगह-जगह RJD कार्यकर्ताओं ने पोस्टर चिपकाया। इस पोस्टर में तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताया। BJP सांसद विवेक ठाकुर ने इसी पर तंज कसा है। भाजपा सांसद मुताबिक ये सपना कभी सच नहीं हो पाएगा। जानिए बीजेपी नेता ने लालू प्रसाद यादव के परिवार को लेकर क्या भविष्यवाणी की है।
विवेक ठाकुर ने कहा, 'तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने का सपना अब सपना ही रह जाएगा। बिहार में लालू प्रसाद यादव के परिवार से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनेगा। जनता इन लोगों को अच्छे तरीके से जान चुकी है। तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जीतेंगे। इस पर भाजपा सांसद ने कहा है कि उपचुनाव में RJD का खाता भी नहीं खुलेगा। अगले साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आरजेडी की हार के साथ तेजस्वी यादव का यह आखिरी चुनाव होगा।
तेजस्वी के झारखंड में इंडिया ब्लॉक की सरकार बन रही है वाले बयान पर भाजपा सांसद ने कहा, झारखंड में भाजपा की लहर है और भारी बहुमत से झारखंड में NDA की सरकार बन रही है। वहां की जनता विकास चाहती है। तेजस्वी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे पर कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री का हाल चाल लिया या नहीं, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग भी दोहराई। इस पर भाजपा सांसद ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से क्या बात की अब उन्हें इस बात की जानकारी क्यों दी जाए। राहुल गांधी की तरह वह जमीन से कट चुके हैं। बिहार की राजनीति में वह पांच दिन आते हैं और विदेश चले जाते हैं।
Published on:
09 Nov 2024 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
