26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरी रगों में लालू यादव का खून, मुझे वोट देंगे तो…तेजप्रताप ने शुरू किया प्रचार, तेजस्वी यादव को भी दिया ये चैलेंज

Bihar Election: तेज प्रताप यादव ने कहा कि ऐसे ढोंगी पर विश्वास मत करो जो बच्चों की तरह रोने लगे। मेरी रगों में लालू यादव का खून है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 31 Jul 2025, 9:04 PM IST

तेजप्रताप ने चुनाव प्रचार किया शुरू (Photo- @TejYadav14)

Bihar Election: बिहार में साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। तेज प्रताप ने वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। अब तेज प्रताप ने महुआ विधानसभा में चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। दरअसल, परिवार और पार्टी से निकाले जाने पर तेज प्रताप के भविष्य के लेकर अटकले लगाई जा रही थी, लेकिन तेज प्रताप ने ‘टीम तेज प्रताप’ बनाई और अब चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।

मेरी रगो में लालू का खून-तेज प्रताप

सभा को संबोधित करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि ऐसे ढोंगी पर विश्वास मत करो जो बच्चों की तरह रोने लगे। मेरी रगों में लालू यादव का खून है। अगर आप मुझे वोट देंगे तो लालू यादव को जिताएंगे। मुझे वोट देंगे तो बिजली मुफ्त मिलेगी। 

राजद विधायक को बताया बहरुपिया

बता दें कि वर्तमान में महुआ से मुकेश रौशन राजद से विधायक है। तेज प्रताप ने राजद विधायक मुकेश रौशन को बहरुपिया बताया है। उन्होंने कहा कि वह रोने में बहुत तेज है। लोगों से तेजप्रताप ने कहा कि यदि आपके पास रोने आएगा तो झुनझुना देकर विदा कर दीजिएगा।

जीतने पर बिजली कर देंगे फ्री-तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने मेडिकल कॉलेज दिया। जो लोग रोड पर सब्जी बेचते है, उनके लिए पक्के मकान का बाजार होगा। इस बार यदि आप जीताते है तो बिजली फ्री कर देंगे।

तेजस्वी यादव को दिया चैलेंज

इस दौरान तेज प्रताप यादव ने भाई तेजस्वी यादव को भी चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि आप अर्जुन है, अर्जुन ही बने रहिए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यदि कृष्ण है तो वह मुरली बजाकर दिखाएं फिर क्लियर होगा कि कौन अर्जुन और कौन कृष्ण है? मालूम हो कि तेज प्रताप अक्सर अपने को कृष्ण और तेजस्वी को अर्जुन बताते आए हैं। 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग