पिछले दिनों केरल के वायनाड में हुई लैंडस्लाइड और बारिश ने वहां जमकर तबाही मचाई। शहर के वो इलाके जो कुछ दिनों पहले गुलजार था आज वहां, दर्द, बेबसी और आंसू के सिवाय कुछ नहीं बचा है। इलाके में हुई भूस्खलन की घटना के बाद अभी तक 300 से अधिक लोगों का शव निकाला जा चुका है। वहीं, कई लोग ऐसे भी है जिनके परिवार के लोगों को अभी तक पता नहीं चला है। ऐसे ही कहानी वायनाड के मुंडक्कई में रहने वाले 51 साल के शौकत की है। इस हादसे में शौकत ने अपना घर, घर के लोग सबकुछ गंवा दिया है। घटना के 5 दिन बाद अब शौकत को किसी के जिंदा होने की उम्मीद तो बची नहीं है। लेकिन वो चाहते हैं कि अगर उनके रिश्तेदारों के शव ही मिल जाते तो वह संतोष कर लेते।