16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Live – HM अमित शाह ने दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के LG से की बात, मौसम के कारण बिगड़े हालात का लिया जायजा

आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट हिंदी भाषा में जानने के लिए लॉग-इन करें पत्रिका.कॉम। अपनी मातृभाषा हिंदी में खबरों की अपडेट्स के लिए बने रहें Patrika.Com के साथ -

3 min read
Google source verification
live_updates.jpg

9 July 2023 6:20PM

HM अमित शाह ने दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के LG से की बात, मौसम के कारण बिगड़े हालात का लिया जायजा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। राजधानी दिल्ली में लगातार दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। इसके चलते हर तरफ जल जमाव हो गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर में बरस रहे आसमानी आफत से अमरनाथ यात्रा बंद कर दी गई है। जिससे हजारों तीर्थयात्री जम्मू और गुफा मंदिर के रास्ते में विभिन्न जगहों पर फंसे हुए हैं। ऐसे में गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के LG से हालात का जायजा लिया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

9 July 2023 2:37 PM

हिमाचल में ब्यास नदी उफान पर, NDRF ने जलमग्न घर से पांच लोगों को बचाया

देशभर में इन दिनों कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। हिमाचल में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ हालात बने हुए है। कुल्लू जिले के चारुडु गांव में ब्यास नदी के उफान पर होने के कारण एनडीआरएफ ने एक जलमग्न घर से पांच लोगों को बचाया।

9 July 2023 2:05 PM

मौसम में हुआ सुधार, तीन दिनों बाद पहलगाम से फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा को लेकर अच्छी खबर आई है। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम की वजह से तीन दिनों से अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। मौसम में सुधार के बाद अमरनाथ यात्रा आज रविवार दोपहर से पहलगाम की ओर से फिर से शुरू हो गई है। अमरनाथ यात्रा को पंजतरणी और शेषनाग आधार शिविरों से फिर से यात्रा शुरू करने की अनुमति दे दी गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम में सुधार आने के बाद प्रशासन ने यात्रा को फिर से शुरू करने की अनुमति दी।

09 July 2023, 11:05 AM

बारिश के चलते रेल यातायात पर असर, उत्तर भारत की 20 ट्रेनें प्रभावित

देशभर में बीते कई दिन से भारी बारिश जारी है। भारी बारिश का असर भारतीय रेलवे पर भी पड़ रहा है। इसके कारण उत्तर भारत की कई ट्रेनों की सेवा भी बाधित हुई है। यहां की लगभग 20 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

09 July 2023, 11:05 AM

दिल्ली में संडे की छुट्टी रद्द, CM केजरीवाल ने अफसरों को फील्ड में उतारा

सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार की छुट्टी केंसिल कर दी है और अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर उन इलाकों का निरीक्षण करेंगे जहां शहर में भारी बारिश के बाद जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सभी विभागों के अधिकारियों को ग्राउंड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

09 July 2023, 10:45 AM

शिमला में भूस्खलन से तीन की मौत, सीएम सुक्खू ने जताया शोक

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। शिमला में भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने शोक जताया है।इसके साथ ही उन्होंने प्रभावित लोगों को घरों में रहने की अपील की है।

09 July 2023, 9:40 AM

सबसे ज्यादा TMC वर्कर की हत्या

सीएम ममता बनर्जी TMC कार्यकर्ताओं को ही सुरक्षा नहीं दे पाईं। क्योंकि मरने वालों में सबसे ज्यादा उनकी पार्टी के कार्यकर्ता है। मरने वालों में सबसे ज्यादा 12 कार्यकर्ता सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के हैं। इसके अलावा बीजेपी के 3, कांग्रेस के 3 और सीपीआईएम के 2 कार्यकर्ताओं की जान गई है। विपक्षी पार्टियों ने 30 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका जताई है।

09 July 2023, 9:20 AM

बंगाल चुनाव हिंसा में मृतकों की संख्या हुई 20

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान शनिवार को दिनभर हिंसा का सिलसिला चलता रहा। शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक 24 घंटे में 20 लोगों की जान गई। शनिवार को 18 की मौत हुई। रविवार को दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। अभी भी राज्य के विभिन्न इलाकों से हत्या की खबरें आ रही हैं। 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। मरने वाले सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता बताए गए हैं। कल चुनाव के दौरान मतपेटियों में तोड़फोड़ की गई और कई गांवों में बम फेंके गए। हिंसा की ये वारदातें मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, पूर्वी बर्दवान, मालदा, नादिया, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में हुई हैं।