16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Live Blog : फ्रांस और UAE की यात्रा पूरी कर दिल्ली लौटे PM मोदी, पालम एयरपोर्ट पर किया लैंड

आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट हिंदी भाषा में जानने के लिए लॉग-इन करें पत्रिका.कॉम। अपनी मातृभाषा हिंदी में खबरों की अपडेट्स के लिए बने रहें Patrika.Com के साथ -

3 min read
Google source verification
pm_modi.jpg

15 July 2023 9:04 PM

फ्रांस और UAE की यात्रा पूरी कर दिल्ली लौटे PM मोदी, पालम एयरपोर्ट पर किया लैंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की अपनी यात्रा पूरी कर भारत लौट आए हैं। अब से थोड़ी देर पहले पीएम मोदी का प्लेन दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर उतरा।


15 July 2023 7:43 PM

दिल्ली: कनॉट प्लेस स्थित DCM बिल्डिंग में लगी भयानक आग, 6 फायर ब्रिगेड मौके पर

राजधानी दिल्ली इस समय बाढ़ की जूझ रही है। इस बीच दिल्ली के कनॉट प्लेस के बहुमंजिला बिल्डिंग में आज आग लग गई। मौके पर 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ देर पहले ही यह आग लगी है। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार आग 9वें फ्लोर पर लगी है। जिस बिल्डिंग में यह आग लगी है वह सीपी के बाराखंभा के पास स्थित है। गनीमत यह रही कि बाहर तेज बारिश के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दमकल विभाग के 50 कर्मचारी लगातार आग बुझाने का काम कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार यह आग DCM बिल्डिंग में आग लगी। अभी आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। आग को बुझाने की कोशिश जारी है। वीडियो में देखें आग और उसे बुझाने की चल रही कोशिशें।

15 July 2023 6:14 PM

मणिपुर हिंसाः 20 जुलाई तक बढ़ा इंटरनेट बैन, दो महीने पहले से है बंद

हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में अब हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। लेकिन अब भी राज्य में पाबंदियां बरकरार रखी गई है। राज्य में बीते दो महीने से इंटरनेट बंद है। अब यहां इंटरनेट पर पाबंदी फिर से बढ़ा दी गई है। कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जारी हिंसा को लेकर इंटरनेट बैन को 20 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।

3 मई को हिंसा शुरू होने के बाद से राज्य में इंटरनेट सुविधा बंद है। इंटरनेट बंद हुए 2 महीने से ज्यादा हो चुके हैं। राज्य में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जारी हिंसा में अभी तक करीब 150 लोगों की मौत हो चुकी है।

15 July 2023 12:25 PM

Train Cancelled Today: पटरियों पर पानी भरने के कारण उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनें की कैंसिल

भारी बारिश का असर अब रेलवे पर भी दिखने लगा है।उत्तर भारत में कई मार्गों की पटरियों पर जल जमाव के कारण नार्थ रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट को चेंज किया गया है।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द
अंबाला-अम्ब अंदौरा-अंबाला स्पेशल जेसीओ
फिरोजपुर-जालंधर कैंट-फिरोजपुर स्पेशल जेसीओ
जालंधर कैंट-होशियारपुर-जालंधर कैंट स्पेशल जेसीओ

इन ट्रेनों का चेंज हुआ रूट
रूट चेंज हुए ट्रेनों में जम्मू तवी-जोधपुर एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-सहारनपुर शामिल हैं। ऐसे में जिन लोगों ने उत्तर रेलवे के रास्तों पर ट्रेन से यात्रा करने की योजना बनाई है, वे उत्तर रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं।


एमपी : नरेन्द्र सिंह तोमर को बीजेपी ने चुनाव प्रबन्धन समिति का संयोजक बनाया

मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने लंबे विचार विमर्श के बाद पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाने का फैसला किया है।


15 July 2023, 10:09 AM

Live- मेट्रो ने यमुना के पुलों को पार करने पर गति प्रतिबंध हटाया

यमुना में पानी के घटने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यमुना पर बने मेट्रो पुलों को पार करते समय लगाया गया गति प्रतिबंध हटा दिया गया है। DMRC ने ट्वीट किया कि सभी ट्रेनें अब सामान्य गति से चल रही हैं। मेट्रो रेल के लिए यमुना के ऊपर बने 4 पुलों पर अब मेट्रो सामान्य रफ़्तार से दौड़ेंगी। कल इन 4 यमुना पुलों से मेट्रो चलने के लिए रफ़्तार 30 किमी./प्रति घंटा सीमित की गई थी।

15 July 2023, 09:21 AM

उत्तरकाशी : मलबा गिरने से यमुनोत्री राजमार्ग 123 बंद, लगा लंबा जाम

उत्तराखंड में बीते दिनों से भारी बारिश के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश के बाद भूस्खलन की खबरों सामने सामने आ रही है। यमुनोत्री राजमार्ग 123 पर चामी के पास भारी मलबा गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने कहा कि मार्ग को सुचारू रूप से चालू करने के लिए JCB भेज दिया गया है। सड़क के दोनों तरफ दर्जनों गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं।

15 July 2023, 09:00 AM

मेरठ में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, 15 गांवों में बाढ़

उत्तर प्रदेश: मेरठ में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से 15 गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। सड़कों पर पानी की तेज धारा बहती हुई दिखाई दी। वीडियो कल की है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यूपी के नोएडा में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। NDRF द्वारा जानवरों का बचाव कार्य जारी है।