16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Live – दिल्ली में तेजी से घट रहा यमुना का जलस्तर, 205.56 मीटर पर पहुंचा, अब भी डेंजर लेवल से ऊपर

आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट हिंदी भाषा में जानने के लिए लॉग-इन करें पत्रिका.कॉम। अपनी मातृभाषा हिंदी में खबरों की अपडेट्स के लिए बने रहें Patrika.Com के साथ -

4 min read
Google source verification
दिल्ली में तेजी से घट रहा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में तेजी से घट रहा यमुना का जलस्तर

17 July 2023 10:08 PM

दिल्ली में तेजी से घट रहा यमुना का जलस्तर, 205.56 मीटर पर पहुंचा, अब भी डेंजर लेवल से ऊपर

राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है। केंद्रीय जल आयोग की ओर रविवार रात 8 बजे जारी किए गए आंकड़े के अनुसार दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.56 मीटर बताया गया। इससे पहले रविवार दोपहर बाद 2 बजे यमुना का जलस्तर 205.78 मीटर दर्ज किया गया था।

वहीं दोपहर 12 बजे यमुना नदी का जलस्तर 205.91 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया था। जबकि शनिवार शाम करीब आठ बजे यमुना का जलस्तर 206.87 मीटर था। दिल्ली में यमुना के जलस्तर में खतरे के निशान का 205.33 मीटर है।

ऐसे में रविवार रात 8 बजे यमुना खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। लेकिन जिस तरह से इसके जलस्तर में गिरावट आ रही है, उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि सोमवार तक यमुना खतरे के निशान से नीचे आ जाएगी। इधर दिल्ली सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में सोमवार और मंगलवार (17-18 जुलाई) को भी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।


17 July 2023 7:22 PM

Air India के उड़ते विमान में चले लात-घूंसे, पैसेंजर ने एयर इंडिया के अधिकारी को जड़ा थप्पड़

सिडनी से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में मारपीट की यह घटना सामने आई है। एक पैसेंजर ने एयर इंडिया के सीनियर ऑफिसर से मारपीट की। पैसेंजर ने अधिकारी की गर्दन भी मरोड़ी और उनके साथ गाली-गलौज भी की।

बताया जा रहा है कि पैसेंजर के उग्र होने की वजह महज इतनी है कि अधिकारी ने उसे ऊंची आवाज में बात करने से रोका था। क्रू मेंबर की शिकायत के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर पैसेंजर को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उसने लिखित में अधिकारी से माफी मांगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 9 जुलाई की है।

17 July 2023 5:01 PM

चंडीगढ़ में मिला रॉकेट लॉन्चर जैसा दिखने वाला बम, मचा हड़ंकप, पुलिस कर रही छानबीन

Chandigarh Bomb: चंडीगढ़ से इस समय की एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सेक्टर 26 में नाले के पास एक बम सेल मिला है। आशंका जताई जा रही है कि यह बार‍िश के पानी में बहकर यहां आया होगा। देखने में यह बम सेल रॉकेट लॉन्चर जैसा दिख रहा है। फिलहाल पुल‍िस ने इसको कब्जे में ले लिया गया है।

जानकारी के मुताब‍िक, चंडीगढ़ के सेक्टर 26 बापूधाम कॉलोनी के पास रव‍िवार को एक जिंदा रॉकेट लॉन्चर टाइप बम बरामद क‍िया गया। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस की टीम में उस जगह को कवर कर द‍िया। इसके बाद मामले की सूचना बड़े अधिकार‍ियों को दी गई। पुल‍िस ने आर्मी को भी जानकारी दी है।

17 July 2023 2:15 PM

विपक्षी बैठक से पहले AAP को Congress ने दिया बड़ा राहत, महासचिव बोले- अध्यादेश पर हम नहीं देने जा रहे साथ

बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की दूसरी बैठक से पहले Congress ने AAP को बड़ा राहत दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी दिल्ली में ग्रेड-ए अफसरों के तबादले से जुड़े अध्यादेश पर साथ नहीं देने जा रही है। केसी वेणुगोपाल ने कहा- मुझे लगता है कि AAP बेंगलुरु की कल की बैठक में शामिल होने जा रही है। जहां तक अध्यादेश पर सवाल है, हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है। हम इसका समर्थन नहीं करने जा रहे हैं।

16 July 2023, 1:08 PM

सीएम केजरीवाल ने बाढ़ राहत शिविर का किया दौरान, प्रभावित लोगों से की मुलाकात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोरी गेट स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में बाढ़ राहत शिविर का दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि यमुना नदी के आस-पास के निचले क्षेत्रों में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया और उन लोगों के लिए दिल्ली सरकार ने अलग-अलग जगहों पर कई राहत शिविर लगाए हैं। दिल्ली में 6 जिले प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित लोग जिनका सब कुछ बह गया, उनके सामान की भरपाई करने का तरीका भी हम निकाल रहे हैं। पंप से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अब धीरे-धीरे पानी का स्तर 205.9 तक आ गया है।

16 July 2023, 12:00 PM

मुंबई: मार्वे बीच पर नहाने गए 5 लड़के डूबे, 2 को बताया, 3 लापता

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 5 लड़कों के डूब गए। बताया जा रहा है कि 5 लड़के अरब सागर के मार्वे बीच पर नहाने गए हुए थे। 2 लड़कों को रेस्क्यू किया जा चुका है जबकि तीन लापता बताए जा रहे है। फिलहाल रेस्क्यू टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है।

16 July 2023, 9:55 AM

उत्तराखंड: चमोली में मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे बंद

उत्तराखंड में देर रात से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। चमोली में हुई मूसलाधार बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे बंद हो गए है। रविवार को देहरादून समेत गढ़वाल मंडल के चार जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है।

16 July 2023, 9:30 AM

मलबा हटाने को लेकर लापरवाही पर प्रोजेक्ट मैनेजर पर केस

चमोली प्रशासन ने आपदा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबा हटाने को लेकर लापरवाही एनएच आइडीसीएल की निर्माणदायी संस्था एनकेजी कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर गजेंद्र गौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

16 July 2023, 9:15 AM

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा भी NDA में शामिल

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एक और बड़ा झटका लगा है। ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा भी NDA में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है। मैं NDA परिवार में उनका स्वागत करता हूं।