17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Live- दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष का बड़ा दावा, कहा- सरकार मुझे मणिपुर जाने नहीं दे रही

आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट हिंदी भाषा में जानने के लिए लॉग-इन करें पत्रिका.कॉम। अपनी मातृभाषा हिंदी में खबरों की अपडेट्स के लिए बने रहें Patrika.Com के साथ -

3 min read
Google source verification
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष का बड़ा दावा, कहा- सरकार मुझे मणिपुर जाने नहीं दे रही

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष का बड़ा दावा, कहा- सरकार मुझे मणिपुर जाने नहीं दे रही


22 July 2023, 8:55 PM

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष का बड़ा दावा, कहा- सरकार मुझे मणिपुर जाने नहीं दे रही

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को सरकार मणिपुर जाने नहीं दे रही है। यह दावा DCW अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने खुद किया है। मणिपुर में दो लड़कियों के साथ हुई दरिंदगी का वीडियो वायरल होने के बाद स्वाती मालीवाल वहां जाना चाहती थी, लेकिन सरकार उन्हें वहां जाने से रोक रही है।

स्वाती मालीवाल ने शनिवार शाम करीब 7 बजे ट्वीट कर बताया कि वो कल मणिपुर जा रही है। लेकिन इस ट्वीट के कुछ ही देर बाद स्वाती मालीवाल ने दूसरा ट्वीट करते हुए बताया कि सरकार उन्हें मणिपुर जाने नहीं दे रही है।उन्होंने सरकार के इस फैसले की आलोचना भी की।

22 July 2023, 7:24 PM

थम नहीं रही रार, अब पशुपति पारस बोले- हाजीपुर से मैं ही लड़ूंगा चुनाव...

लोकसभा चुनाव 2024 में अभी बहुत वक्त बाकी है। लेकिन राजनीतिक दलों की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार मुकाबला एनडीए बनाम इंडिया होगा। इस बीच एनडीए में शामिल बिहार के दो दलों के बीच एक सीट को लेकर गजब की रार मची है। मामला हाजीपुर लोकसभा सीट का है, जिसे पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान का विरासत माना जाता है।

इस सीट से अभी रामविलास के भाई पशुपति पारस सांसद हैं। लेकिन रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने इस बात हाजीपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। चिराग के ऐलान के बाद अब पशुपति पारस ने भी हाजीपुर से ही चुनाव लड़ने की बात कही है।

शनिवार को हाजीपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पटना में कहा कि मैं हाजीपुर से ही चुनाव लड़ूगा, यह मेरा अधिकार है। मैं वहां का सांसद हूं, मैं भारत सरकार का कैबिनेट मंत्री हूं और NDA का पुराना और विश्वासी सहयोगी हूं।

22 July 2023, 4:33 PM

बेंगलुरु में नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाने के मामले में तीन गिरफ्तार

कर्नाटक पुलिस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाने के मामले में शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। नीतीश कुमार बेंगलुरु में हाल ही में हुई विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हुए थे। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान श्रीराम, नंदकुमार और मोहन के रूप में की गई है।

आरोपी बेंगलुरु के शेषाद्रिपुरम के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, श्रीराम ने पोस्टर लगाने के लिए स्पॉन्सर्ड किया था। पोस्टरों को आरोपी नंदकुमार की प्रिंटिंग प्रेस में छापा गया था। इसके बाद इन्हें मोहन के ऑटो में ले जाया गया था।

पुलिस ने बताया है कि आरोपियों ने शहर में 20 जगहों पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाए थे। इन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट रोड पर भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया था। पुलिस राजनीतिक नेताओं की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाले पोस्टर और बैनर पिछले हफ्ते बेंगलुरु में सामने आए थे। पोस्टर में नीतीश कुमार को अनस्टेबल पीएम कैंडिडेट बताया गया था। ये पोस्टर विपक्षी दलों की बेंगलुरु में हुई 18 जुलाई को बैठक के दिन सामने आए थे।

22 July 2023, 11:18 AM

दिल्ली एयरपोर्ट पर 10.06 करोड़ जब्त, तीन विदेशियों के खिलाफ मुद्रा तस्करी का मामला दर्ज, जांच जारी

एयरपोर्ट कस्टम्स आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 दिल्ली के अधिकारियों ने कल तीन ताजिकिस्तान राष्ट्रीय यात्रियों के खिलाफ विदेशी मुद्रा की तस्करी का मामला दर्ज किया है। सामान की विस्तृत जांच और पैक्सों की व्यक्तिगत तलाशी के परिणामस्वरूप उनके पास से विदेशी मुद्रा (7,20,000 अमेरिकी डॉलर और 4,66,200 यूरो) बरामद हुई, जो 10.06 करोड़ रुपये के बराबर है। बरामद विदेशी मुद्रा को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।


22 July 2023, 8:55 AM

अरुणाचल: तवांग में 3.3 तीव्रता का भूकंप

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मानी गई। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर महसूस किए गए। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र तवांग में था। आपको बता दें कि एक दिन पहले शुक्रवार सुबह करीब चार बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था।

22 July 2023, 8:55 AM

दिल्ली : जमुना का जलस्तर बढ़ा, फिर खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा पानी

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश के कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दिल्ली में बाढ़ प्रभावित लोग सिग्नेचर ब्रिज के पास राहत शिविर में शरण ले रहे हैं। प्रशासन की तरफ से वहां पर ही रहने और सोने की व्यवस्था की गई है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर कल रात एक बार फिर खतरे के निशान के ऊपर पंहुचा।