16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Live- दिल्ली में लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंचा लेवल, कई इलाके डूबे

आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट हिंदी भाषा में जानने के लिए लॉग-इन करें पत्रिका.कॉम। अपनी मातृभाषा हिंदी में खबरों की अपडेट्स के लिए बने रहें Patrika.Com के साथ -

3 min read
Google source verification
दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंचा, कई इलाके डूबे

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंचा, कई इलाके डूबे

23 July 2023 8:27 PM

दिल्ली में लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंचा लेवल

राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे यमुना किनारे के निचले इलाकों में फिर से पानी फैलने लगा है। कई इलाके डूब गए है। पिछले सप्ताह आई बाढ़ का पानी अभी उतरा भी नहीं था कि अब यमुना के जलस्तर में वृद्धि से फिर से पानी घुसने लगा है।

रविशाम शाम छह बजे यमुना का जलस्तर 206.35 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान से एक मीटर से अधिक ऊपर है। दिल्ली में यमुना का खतरे का निशान 205.33 मीटर है। अभी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर दो सेंटीमीटर ऊपर है।

23 July 2023 7:00 PM

बारिश और बाढ़ के बाद अब भूकंप, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में कांपी धरती, दहशत में लोग

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड प्राकृतिक आपदाओं से लगातार परेशान है। बारिश और बाढ़ से राज्य में कई जगह भारी तबाही मची है। इस बीच रविवार शाम उत्तराखंड में आए भूकंप ने लोगों को दहशत में ला दिया। भूंकप पर नजर रखने वाली संस्था National Centre for Seismology के अनुसार रविवार शाम उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूंकप के झटके महसूस किए गए।

National Centre for Seismology ने भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.2 मापी है। यह भूंकप रविवार शाम 6.34 मिनट पर आया। हालांकि तीव्रता कम होने से इसका आभाष बहुत लोग नहीं कर सके। जिन लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए उनमे अफरातफरी की स्थिति देखी गई।

23 July 2023 11:00AM

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, अमित शाह ने एलजी से की बात

गृह मंत्री अमित शाह ने यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल से राजधानी के हालात पर चर्चा की। अमित शाह ने कहा है कि लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की पर्याप्त टीमें मौजूद हैं। दिल्ली सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली के ऊपरी हिस्से में भारी बारिश से राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास पर असर पड़ेगा और उन्हें लंबे समय तक राहत शिविरों में रहना पड़ सकता है।

23 July 2023 11:00AM

तमिलनाडु में 24 जगहों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, जांच के घेरे में SDPI स्टेट प्रमुख

आज रविवार की सुबह देश के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में 24 जगहों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापेमारी और तलाशी की। ये सारी छापेमारी 2019 में PMK नेता के. रामलिंगम की हत्या से जुडी जांच में मारी गई है। NIA ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) नेता मुबारक के घर पर भी छापेमारी की। इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध के बाद तमिलनाडु में कई छापे मारे गए हैं। बता दें कि रामलिंगम ने शहर में कुछ धर्मांतरण प्रयासों का विरोध किया था जिसके बाद उनकी कुछ लोगों ने उनकी हत्या कर दी थी। NIA ने हत्या के सिलसिले में कुछ लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया था जबकि कुछ संदिग्ध अब भी फरार हैं।

23 July 2023, 10:00 AM

सरकार से अनुमति के बगैर मणिपुर के लिए रवाना हुईं स्वाति मालिवाल

DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल सरकार से अनुमति के बगैर मणिपुर के लिए रवाना हो गई हैै। स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैंने मणिपुर सरकार को लिखा है कि मैं राज्य का दौरा करना चाहती हूं और यौन उत्पीड़न के पीड़ितों से मिलना चाहती हूं। मुझे मणिपुर सरकार से एक पत्र मिला है जिसमें राज्य सरकार द्वारा मुझे अपनी यात्रा स्थगित करने का सुझाव दिया है क्योंकि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है। मैं केवल पीड़ितों की मदद के लिए मणिपुर जाना चाहती हूं। मैं राज्य सरकार से अपील कर रही हूं कि वह मुझे मणिपुर जाने की अनुमति दें और उन राहत शिविरों में मेरी यात्रा की व्यवस्था करें जहां ये पीड़ित रह रहे हैं।

23 July 2023, 10:00 AM

महाराष्ट्र: रायगढ़ में NDRF का भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में खोज एवं बचाव अभियान

महाराष्ट्र: रायगढ़ के इरशालगढ़ में NDRF द्वारा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में खोज एवं बचाव अभियान किया जा रहा है। IMD ने पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया।