4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की पुलिस से हुई मुठभेड़, दो शूटरों को दबोचा; बाल-बाल बचा कांस्टेबल

Lawrence Gang Shooter Arrest: मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस गैंग के सदस्यों को पकड़ लिया है। इस बीच एक पुलिसकर्मी को गोली लगी। हालांकि, बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण वह बच गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल था।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Kuldeep Sharma

Jan 15, 2026

Lawrence Gang Shooter Arrest

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आरोपी (Photo-IANS)

Lawrence Bishnoi Gang: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों को दबोचा है। बुधवार रात को पुलिस और शूटरों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एक कांस्टेबल बाल-बाल बच गए। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उत्तरी जिला नारकोटिक्स विरोधी दल और अपराधियों के बीच मुठभेड़ के बाद दो शूटरों को पकड़ा है।

पुलिस ने बिछाया था जाल

आरोपियों की सूचना मिलने के बाद हिरणकी मोड़ पर उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया गया था। बता दें कि ये दोनों आरोपी पश्चिम विहार और पश्चिम विनोद नगर में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटनाओं में शामिल थे। पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करते हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तरी दिल्ली की एंटी-नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि संदिग्ध हिरणकी मोड़ के पास पहुंचेंगे। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके में जाल बिछाया। आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने पुलिस पर हमला किया और गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पहले तो उन्हें आगाह किया और फिर पुलिस टीम ने भी गोलीबारी की।

जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही उसके एक साथी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपियों की पहचान दीपक और एक नाबालिग के रूप में हुई है, जिनके पास से दो पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक स्कूटर बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना वांछित भगोड़े अमन कुमार उर्फ अमन भैंसवाल के भारत लौटने के कुछ दिनों बाद घटी है, जो अमेरिका से इंटरपोल के माध्यम से भारत लौटा है।

लॉरेंस गैंग का प्रमुख सदस्य अमन

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अनुसार, अमन भैंसवाल के ऊपर हरियाणा पुलिस ने कई आपराधिक मामले दर्ज किए हुए हैं, जिनमें हत्या, दंगा और आपराधिक साजिश जैसे कई गंभीर मामले शामिल हैं। अधिकारियों ने अमन को कुख्यात अपराधी और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े एक संगठित अपराध सिंडिकेट का प्रमुख सदस्य बताया है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अमन को पहले भारत में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई थी। इसके बाद वह मुकदमे की सुनवाई में पेश नहीं हुआ और बाद में फरार हो गया था। वर्तमान में आरोपी अमन के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया हुआ है।

बिजनेसमैन पर चलाई थी गोलियां

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों ने पहले भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। इन्होंने 13 और 14 जनवरी की रात को पश्चिम विहार के 'आर.के. फिटनेस जिम' पर फायरिंग करके रंगदारी मांगी थी। इसके बाद उन्होंने उसी शाम वेस्ट विनोद नगर में एक बिजनेसमैन पर भी गोलियां चलाई थीं। दोनों वारदातों की जिम्मेदारी विदेश में बैठे कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी।

Story Loader