11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीर में 20 साल पहले पिता ने दिया था सर्वोच्च बलिदान,अब बेटी सेना में लेफ्टिनेंट बन किया नाम रोशन

Lieutenant Inayat Vats: लेफ्टिनेंट इनायत वत्स ने पासिंग आउट परेड में वही ऑलिव ग्रीन कलर की वर्दी पहनी, जो उनके पिता पहनते थे। जब वह सिर्फ तीन साल की थीं, उन्होंने पिता को खो दिया था।

less than 1 minute read
Google source verification
Lieutenant Inayat Vats

Lieutenant Inayat Vats: जम्मू-कश्मीर में 20 साल पहले मां भारतीय की रक्षा करते हुए मेजर नवनीत वत्स शहीद हो गए थे। उस समय किसी के मन में ये ख्याल भी नहीं आया होगा कि उनकी बेटी पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगी। हालांकि 20 साल बाद उनकी बेटी ने अपने परिवार के साथ - साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है। मेजर नवनीत वत्स की बेटी इनायत वत्स ने कड़ी मेहनत और चुनौतियों को पार करते हुए सेना में शामिल हो गई हैं। दरअसल, चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में ट्रेनिंग के बाद उन्हें मिलिट्री इंटेलिजेंस कॉप्र्स में लेफ्टिनेंट नियुक्त किया गया है।

यहां से की पढ़ाई

इनायत वत्स दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। अप्रैल 2023 में चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में शामिल होने से पहले वह दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही थीं।