2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024 : बृजेंद्र सिंह के बाद बीजेपी को एक और झटका, ये सहयोगी पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव

Lok Sabha Election 2024 : हरियाणा में भाजपा की गठबंधन सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने घोषणा की कि वह लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

2 min read
Google source verification
jjp.jpg

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा में बड़ा झटका लगा है। हरियाणा में भाजपा की गठबंधन सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने ऐलान किया है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है। इस पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। पार्टी के एक नेता ने दुष्यंत चौटाला के हवाले से कहा कि जजपा समन्वय समिति ने गठबंधन के मुद्दे पर दो दौर की बातचीत की है। उन्होंने कहा कि हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीटें जजपा की प्राथमिकता हैं, जिन पर गठबंधन की संभावना पर चर्चा की जा सकती है। पार्टी 10 की 10 सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है।

जजपा की 13 मार्च को हिसार में सातवीं रैली
जननायक जनता पार्टी अब तक छह लोकसभा सीटों पर सफल रैलियां कर चुकी है और 13 मार्च को सातवीं रैली हिसार में होगी, जिसमें जनता को हिसार में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। सिरसा में हुई चुनाव समन्वय समिति की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

किसानों और जनता के लिए करेंगे काम
एक सवाल के जवाब में चौटाला ने कहा कि क्षेत्रीय दल लगातार एनडीए में शामिल हो रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पिछले साढ़े चार साल में किसानों और आम आदमी को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से सफल रही है और हम भविष्य में भी इसी सोच के साथ काम करते रहेंगे।

बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में हुए शामिल
हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका अपना राजनीतिक फैसला है और बृजेंद्र सिंह ने (जजपा के साथ) गठबंधन खत्म करने की मांग के एक साल बाद यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि समय बताएगा कि बृजेंद्र सिंह हिसार में रहेंगे या सोनीपत जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : भाजपा कमल खिलाने के जतन में, राहुल का मुकाबला गठबंधन के दल से ही, केरल में 'इंडिया' गठबंधन के दल आपस में ठोक रहे ताल


यह भी पढ़ें- गूगल ने मरने के लिए बोला है... मोबाइल की लत से परेशान लडक़ी ने की खुदकुशी

Story Loader