
Rajya sabha Election: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को राज्यसभा चुनाव में बड़ी सफलता हाथ लगी है। अप्रैल में राज्यसभा की खाली होने वाली 56 सीटों में से मंगलवार को भाजपा ने 30 सीटों पर सफलता हासिल की है, जिसमें 20 सासंद निर्विरोध चुने गए हैं। भाजपा की इस जीत के बाद इंडी गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। मंगलवार को हुए चुनाव के बाद राज्यसभा में पार्टी की संख्या 97 हो जाएगी। जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले NDA की संख्या 117 हो जाएगी।
सदन में सदस्यों की संख्या हुई 240
मालूम हो कि हर दो साल में होने वाले इस चुनाव में जीत हासिल करने वाले कुल 56 सदस्यों के शपथ लेने और पांच खाली सीटों जम्मू- कश्मीर से चार और मनोनीत श्रेणी से एक को शामिल करने के बाद सदन के सदस्यों की कुल संख्या 240 हो जाएगी।
Updated on:
28 Feb 2024 05:26 pm
Published on:
28 Feb 2024 05:23 pm
