
,
Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान हो गया है। बीजेपी और कांग्रेस सहित सभी पार्टी अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर कर रहे है। तमिलनाडु में प्रमुख विपक्षी दल अन्नाद्रमुक गठबंधन को लेकर असमंजस में है। 2019 का लोकसभा चुनाव और 2021 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ी अन्नाद्रमुक ने पिछले साल सितंबर में एनडीए से अपना नाता तोड़ लिया था। पार्टी ने घोषणा की है कि वह एक बड़े गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। लेकिन अब तक 'पुथिया तमिलगम' और 'पुरथु भारतम' जैसी कुछ छोटी पार्टियों को छोड़कर, पार्टी के साथ चुनाव लड़ने के लिए कोई प्रमुख सहयोगी नहीं है।
PMK व DMDK ने नहीं खोले पत्ते
अन्नाद्रमुक के सूत्रों ने विश्वास जताया कि पार्टी शक्तिशाली वन्नियार समुदाय की राजनीतिक शाखा, पीएमके के साथ गठबंधन करेगी। लेकिन, पीएमके गठबंधन के लिए अन्नाद्रमुक और भाजपा को चुनने के बीच झूल रही है। पार्टी के संस्थापक नेता डॉ. एस रामदास और उनके बेटे व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंबुमणि रामदास के बीच मतभेद की खबरें सामने आई हैं। डॉ. एस रामदास जहां अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन को प्राथमिकता दे रहे हैं, तो उनके बेटे अंबुमणि रामदास भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं।
तमिलनाडु में 19 अप्रैल को होगा मतदान
उधर, अन्नाद्रमुक दिवंगत तमिल लोकसुपरस्टार विजयकांत द्वारा स्थापित पार्टी डीएमडीके के साथ भी नजदीकी बढ़ा रही है। पीएमके की तरह डीएमडीके भी बीजेपी के साथ बातचीत कर रही है। कहा जा रहा है कि पार्टी महासचिव और विजयकांत की पत्नी प्रेमलता विजयकांत एआईएडीएमके और पीएमके साथ सौदेबाजी कर रही हैं। तमिलनाडु में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए 20 मार्च से नामांकन शुरू होगा और 27 मार्च को इसकी आखिरी तारीख है। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च है।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 : चुनाव आयोग की नेताओं और कार्यकर्ताओं पर सख्त, ये 10 बातें जान लें वरना होगी बड़ी कार्रवाई
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 : मोदी की गारंटी बनाम कांग्रेस की न्याय गारंटी, ये 8 बड़े मुद्दे चुनाव में रहेंगे हावी
Published on:
17 Mar 2024 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
