
बीजेपी की नई लिस्ट में गुजरात के केंद्रीय मंत्री समेत 4 सांसदों का कटा टिकट
Lok Sabha Elections 2024 भाजपा ने बुधवार को लोकसभा चुनावों 2024 के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी । इससे पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में हड़कंप मच गया है। बीजेपी ने एक केंद्रीय मंत्री समेत कुल पांच मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है। बीजेपी ने राज्य के लिए कल 7 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इसमें रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश समेत 4 मौजूदा सांसदों के टिकट काटकर इनकी जगह नए चेहरों पर दांव लगाया है। बता दें कि गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं।
बीजेपी ने इन नए चेहरों पर लेखा दांव
बीजेपी की नई लिस्ट में रेल राज्यमंत्री और तीन बार की सांसद जरदोश का सूरत लोकसभा सीट से पत्ता साफ कर दिया। उनकी जगह मुकेश दलाल को उम्मीदवार बनाया है। 63 वर्षीय दलाल भाजपा शासित सूरत शहर इकाई के महासचिव हैं। रेल राज्यमंत्री के अलावा 4 अन्य मौजूदा सांसदों का टिकट भी काटा गया है। इनमें वलसाड के केसी पटेल, भावनगर की भारतीबेन शियाल, साबरकांठा के दीपसिंह राठौड़ और छोटा उदयपुर की गीताबेन राठवा शामिल हैं। वहीं दो मौजूदा सांसदों वडोदरा की रंजनबेन भट्ट और अहमदाबाद-पूर्व के हसमुख पटेल को पार्टी ने फिर से उम्मीदवार बनाया है।
Published on:
14 Mar 2024 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
