12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दक्कन में बढ़ा भाजपा का दबदबा: कर्नाटक के बाद केरल और तमिलनाडु भी जीता

Lok Sabha Elections Results 2024 : दक्कन में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक के बाद अब बीजेपी ने केरल और तमिलनाडु जीत लिया है।

2 min read
Google source verification

Lok Sabha Elections Results 2024 : दक्कन में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक के बाद अब बीजेपी ने केरल और तमिलनाडु जीत लिया है। केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेश गोपी जीत गए है। उन्होंने भाकपा के वीएस सुनील कुमार को करारी शिकस्त दी है। इस प्रकार दक्षिणी राज्यें में पहली बार कमल खिला है। एक समय ऐसा था जब​ सुरेश ने सुनील पर 60 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली थी। उनकी जीत के साथ ही उनके घर और बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है।

कांग्रेस के मूरलीधरन तीसरे स्थान पर

त्रिशूर में सबसे बड़ा आश्चर्य यह है कि कांग्रेस सांसद के. मुरलीधरन तीसरे स्थान पर हैं। वो गोपी और सुनील कुमार से पीछे हैं। मुरलीधरन 2019 में वडकारा से कांग्रेस सांसद चुने गए थे, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले उन्हें त्रिशूर भेज दिया गया था। मुरलीधरन की बहन और पूर्व कांग्रेस नेता पद्मजा वेणुगोपाल चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गईं और अपने भाई के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रचार किया।

पीएम मोदी ने केरल की राजनीति में किया बदलाव : प्रकाश जावड़ेकर

राज्य की राजधानी में लोकप्रिय अभिनेता के आवास पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केरल की राजनीति को हमेशा के लिए बदल दिया है। जावड़ेकर ने कहा कि 75 सालों तक केरल ने द्विध्रुवीय राजनीति देखी है, लेकिन पीएम मोदी ने इसे हमेशा के लिए बदल दिया है। हम त्रिशूर जीत चुके और और तिरुवनंतपुरम भी जीतेंगे।

अभिनेता से राजनेता का सफर

आपको बता दें कि त्रिशूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले सुरेश गोपी ने कई तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके है। साल 1965 में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरू करने के बाद साल 1986 में वयस्क का रोल निभाया। गोपी ने अब तक 250 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके है। उनको साल 1998 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और केरल राज्य फिल्म पुरस्कार भी दिया जा चुका है। फिलहाल बीजेपी की ओर से राज्य सभा के सदस्य हैं।

2019 में लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव

गोपी पढ़ाई के दिनों में कम्युनिस्ट पार्टी की छात्र शाखा से जुड़े। इसके बाद में वह इंदिरा गांधी से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो गए। 29 अप्रैल, 2016 को राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया। इसके बाद अक्टूबर 2016 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने उन्हें त्रिशूर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा। इस चुनाव में कांग्रेस के टीएन प्रतापन से हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- नरेन्द्र मोदी की कुंडली में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के योग, जानिए क्या कहते है ग्रह नक्षत्र

यह भी पढ़ें- चुनाव नतीजे आने से पहले 100-डे एजेंडा पर काम शुरू, तीसरी बार सत्ता में आने पर पीएम मोदी लेने वाले हैं कई बड़े फैसले