
आज संसद के विशेष सत्र के दूसरा दिन कई मायनों में खास रहा। आज देश की नई संसद में पहला बिल पेश करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसले हुए। लोकसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अनजाने में हुए गलतियों के लिए माफी मांगा। इसके साथ ही आज लोकसभा से महिला आरक्षण बिल पेश पास किया गया
लोकसभा से पास हुआ महिला आरक्षण बिल
आज नए संसद भवन के लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया गया। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संसद में इस बिल को पेश करते हुए कहा कि यह बिल आने वाले समय में क्रांतिकारी बिल साबित होगा। इसके साथ ही यह बिल आज लोकसभा से पास हो गया। बता दें कि लोकसभा के बाद यह बिल आज ही राज्यसभा में पेश किया जाएगा।
संसद सदन के नाम से जाना जाएगा पुराना संसद भवन
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करने से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने लोकसभा के सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से पुराने संसद भवन को संसद सदन के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि संसद के नए भवन के संचालन के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा है कि पुराने संसद भवन का क्या होगा?
ये भी पढ़ें: लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी के बयान पर हंगामा, NDA के सांसदों ने जताई आपत्ती
Published on:
19 Sept 2023 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
