25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी ने मांगी विपक्ष से मदद तो राहुल गांधी ने भी रख दी ये बड़ी शर्त

Rahul Gandhi vs PM Modi on Lok Sabha Speaker: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा स्पीकर का चुनाव सर्वसम्मति से स्पीकर का चुनाव चाहते हैं, लेकिन राहुल गांधी ने भी समर्थन के लिए एक शर्त रख दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anish Shekhar

•

Updated: 25 Jun 2024, 12:51 PM IST

Rahul Gandhi vs PM Modi: लोकसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा स्पीकर को लेकर सत्ता की राजधानी दिल्ली में सियासत गर्म हो चली है। बीजेपी की ओर से ओम बिरला का नाम फाइनल हो गया है, लेकिन पेंच चुनाव को लेकर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वसम्मति से स्पीकर का चुनाव चाहते हैं, लिहाजा ऐसे में इसकी जिम्मेदारी राजनाथ सिंह को सौंपी गई। राजनाथ सिंह ने विपक्ष के समर्थन के लिए मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर अखिलेश यादव और मामता बनर्जी तक को फोन घुमा दिया, लेकिन अब राहुल गांधी ने भी स्पीकर के समर्थन के बदले एक शर्त रख दी है। राहुल ने कहा कि ओम बिरला को हम समर्थन दे देंगे लेकिन परंपरा के अनुसार डिप्टी स्पीकर विपक्ष का होना चाहिए।

राजनाथ सिंह के फोन पर क्या बोले- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे के पास केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का फोन आया था। राजनाथ सिंह जी ने खरगे जी से अपने स्पीकर के लिए समर्थन मांगा है। विपक्ष ने साफ कहा है कि हम स्पीकर को समर्थन देंगे लेकिन विपक्ष को डिप्टी स्पीकर मिलना चाहिए, राजनाथ सिंह जी ने कल शाम कहा था कि वे खरगे जी कॉल रिटर्न करेंगे, अभी तक खरगे जी के पास कोई जवाब नहीं आया है। पीएम मोदी कह रहे हैं, रचनात्मक सहयोग हो फिर हमारे नेता का अपमान किया जा रहा है। नीयत साफ नहीं है। नरेंद्र मोदी जी कोई रचनात्मक सहयोग नहीं चाहते हैं। परंपरा है कि डिप्टी स्पीकर विपक्ष को होना चाहिए विपक्ष ने कहा है अगर परंपरा को रखा जाएगा तो हम पूरा समर्थन देंगे।"

वहीं लोकसभा अध्यक्ष के नामांकन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "अब सभी चीज़े सामने आ जाएंगी। विपक्ष की मांग यही थी कि उपाध्यक्ष विपक्ष का हो।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग