14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिलेंडर की लाइन में खड़े दो बुजुर्गों ने तोड़ा दम, कांग्रेस ने मोदी सरकार को बताया जानलेवा

LPG Crisis: एलपीजी सिलेंडर संकट के बीच यूपी और पंजाब में गैस लाइन में लगे दो बुजुर्गों की मौत। यह घटनाएं सामने आने के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्हें इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Mar 14, 2026

LPG Crisis

सिलेंडर की लाइनों में लगे लोग (फोटो- एएनआई)

ईरान और इजारायल अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध से पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। इसका प्रभाव भारत में भी देखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलह शहरों में LPG सिलेंडरों की किल्लत पैदा हो गई है और इसी के चलते इसकी कालाबजारी भी बढ़ती जा रही है। इसी बीच पंजाब और उत्तर प्रदेश से दुखद खबरें सामने आई है। दोनों ही राज्यों में सिलेंडर की लाइनों में लगे एक-एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। इन घटनाओं के सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने गैस संकट को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार जानलेवा है।

पंजाब में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

इस तरह की पहली घटना उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद की बताई जा रही है। यहां पर शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के लाल सराय पानी की टंकी के पास स्थित भारत गैस एजेंसी के बाहर सुबह लाइन में खड़े एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान 75 वर्षीय मुख्तार अंसारी के रूप में हुई है। अंसारी लाइन में खड़े अचानक बेहोश होकर पड़ गए। इसके बाद मौके पर हड़बड़ी मच गई। लोगों ने तुरंत अंसारी को सीपीआर देकर होश में लाने की कोशिश की और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबरों के अनुसार अंसारी पहले से बीमार थे और लाइन में लगे-लगे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।

पंजाब में लाइन में लगे हुए आया हार्ट अटैक

इस तरह का ही दूसरा मामला पंजाब के बरनाला में सामने आया है। यहां सिलेंडर की लाइन में लगे 66 वर्षीय भूषण कुमार मित्तल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। भूषण जिले के शैहना गांव के रहने वाले थे और सुबह 8 बजे करीब सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगे थे। वह करीब दो घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे और इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो कर गिर गए। इसके बाद स्थानीय लोग तुरंत भूषण को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार हार्ट अटैक के चलते भूषण की मौत हुई है।

विपक्ष ने भाजपा को घेरा

देश में गैस की किल्लत के हालातों के बीच विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने जहां इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सरकार को जानलेवा बताया तो वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर परिवार उजाड़ने का आरोप लगाया। अखिलेश ने यूपी में गैस लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि भाजपा सरकार की गलतियां अब लोगों की जान ले रही है। ये तो हद हो गई है, भाजपा किसी का परिवार न उजाड़ें।