22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lucknow Coaching Centre Fire: 15 युवाओं की जिंदगी खत्म करने वाली आग का एक और वीडियो आया सामने

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में भीषण अग्निकांड से 15 युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई। आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। सुरक्षा व्यवस्था, कोचिंग संस्थानों की लापरवाही और प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anurag Animesh

Jun 22, 2026

Lucknow Coaching Centre Fire

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड(फोटो-X/@WeatherMonitors)

Lucknow Coaching Fire: लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में एक इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 15 युवाओं की जान चली गई। मृतकों में तीन लड़कियां भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए अधिकांश युवक-युवतियों की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच थी। इस भयावह घटना का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें बिल्डिंग धू-धू कर जल रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद इमारत के भीतर तेजी से धुआं फैलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे बिल्डिंग को घेर लिया। हालात इतने गंभीर हो गए कि लोगों को बाहर निकलने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि आसपास के लोग भी मदद के लिए मौके पर पहुंच गए।

लोगों में भारी आक्रोश


लखनऊ में हुए इस भयावह घटना के बाद लोगों में बहुत गुस्सा नजर आ रहा है। सरकारी नौकरी में कार्यरत एक अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में लगी आग की घटना में हमने कई छात्रों की जान गंवा दी है। इस पर चिंता जताते हुए उन्होंने लिखा कि आजकल कोचिंग संस्थानों में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? सरकार पर बोलते हुए उन्होंने सवाल पूछा कि सरकार को छात्रों की सुरक्षा के लिए गाइडलाइंस तय नहीं करनी चाहिए?

एक और सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो बनाकर सवाल उठाया कि क्या इस देश में आम लोगों के जानकी कीमत है की नहीं? यूजर वीडियो में कह रहे हैं कि पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का दौरा किया है। लकिन इससे क्या होगा? इससे पहले भी कई जगह इस तरह की घटनाएं हो चुकीं हैं। लेकिन फिर भी कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है।

सस्पेंड पीसीएस अधिकारी ने भी दिया बयान


कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना पर सस्पेंड चल रहे पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री कहते हैं ने कहा है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि वो भी इस इलाके में पढ़ाई कर चुके हैं। और लखनऊ का अलीगंज इलाका कोचिंग संस्थानों के लिए मशहूर है, और यहां बड़ी संख्या में छात्र आते हैं। लेकिन जो घटना आज हुई है वो सही नहीं है। साथ ही उन्होंने लापरवाही का पता लगाने की बात भी कही है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ज्यादा मौतें घुटन से हुई है जो बेहद दुखद है।

मृतकों के नाम

क्र. सं.नाम
1सागर
2नीलेश
3अनामिका
4संयम
5अअनुछा
6सुसुखमनी
7आदित्य श्रीवास्तव
8ज्योति
9भविष्य
10अब्दुल रहमान
11सूरज भाह
12भाहजान
13जयनील चक्रवर्ती
14मोहम्मद अम्मार
15सुम्ल्या

घायलों के नाम

क्र. सं.नाम
1जयंत
2लवप्रीत
3मोहम्मद आशिक
4भुवन श्रीवास्तव
5पंकज
6शैलेन्द्र
7अभिषेक
8पंकज जोशी
9गौरव कुमार