26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: ‘ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुईं’, डॉक्टर ने दिया एक और अपडेट

Lucknow coaching centre fire: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। KGMU के डॉक्टर ने ताजा जानकारी दी है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mukul Kumar

•

Jun 22, 2026

Lucknow Incident

लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना। (फोटो- IANS)

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. प्रेम राज सिंह ने बताया कि सोमवार को अस्पताल में 15 लोगों के शव लाए गए। सभी को अस्पताल लाते समय मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

डॉ। प्रेम राज सिंह ने बताया कि इस घटना में कुल 7-8 लोग अस्पताल पहुंचे थे। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। एक युवक की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है, डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

एक युवती के पैर में चोट आई

डॉक्टर ने बताया कि एक युवती के पैर में चोट आई है, उसकी जांच चल रही है। सभी घायल करीब 25 से 27 साल की उम्र के बताए जा रहे हैं।

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुई हैं। उन्होंने बताया कि शवों को देखकर यही लग रहा है कि लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई और उनकी दम घुटने की वजह से जान चली गई।

जान गंवाने वाले ज्यादातर युवा

घटना में जान गंवाने वाले और घायल हुए ज्यादातर युवा हैं। उनकी उम्र 25-27 साल के बीच है। इस घटना के बाद परिवार अब सदमे में हैं। अस्पताल के बाहर परिजनों की रोने-चिल्लाने की आवाजें गूंज रही हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों का इलाज कर रही है। रीढ़ की हड्डी में चोट वाले युवक को आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है लेकिन निगरानी जरूरी है। पैर में चोट वाली युवती को एक्स-रे करवाया जा रहा है।

घटना की जांच शुरू

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ? दम घुटने से इतनी बड़ी संख्या में मौतें होने की असल वजह क्या रही, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

केजीएमयू के अधिकारियों ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमॉर्टम आज ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

स्थानीय स्तर पर दुख की लहर

खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। लोग एक-दूसरे से पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इतने युवा एक साथ इस दुनिया से चले गए। कुछ लोग इसे किसी बड़े हादसे की आशंका जता रहे हैं।