25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 लाशें लाई गई थीं अस्पताल, डॉक्टर ने बयान की आंखों देखी

lucknow coaching centre fire today: लखनऊ अलिगंज कोचिंग सेंटर आग हादसा में 15 छात्रों की मौत हुई है, 21 बच्चे KGMU ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। कई छात्रों ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाई।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mukul Kumar

•

Jun 22, 2026

Lucknow Fire Incident

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग। (फोटो- IANS)

लखनऊ के अलिगंज में स्थिति एक कोचिंग सेंटर में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 बच्चों की जान चली गई। वहीं, पांच से छह छात्रों की हालत गंभीर है।

इस घटना के बाद किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां डॉ। अमिया अग्रवाल ने बताया- 21-22 बच्चों को यहां लाया गया। इनमें से पांच को चोटें आई हैं, उन्हें भर्ती कर लिया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि दो बच्चों ने छलांग लगाई थी, उनकी पीठ में चोट आई है। उनका सीटी स्कैन कराया गया है और इलाज चल रहा है।

15 बच्चों को मृत अवस्था में लाया गया, जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेजा जाएगा। अभी पांच को भेज दिया गया है, बाकी 10 की प्रक्रिया चल रही है।

कैसे आग की चपेट में आए बच्चे?

तीन मंजिला इमारत के ऊपरी तल पर चल रहे कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं आग की चपेट में अचानक आ गए।

कई छात्रों ने अपनी जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जबकि कुछ अंदर ही फंस गए। दमकल की गाड़ियां पहुंची तो आग ने विकराल रूप ले लिया था।

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने घंटों मशक्कत की। कुछ छात्रों को दीवार में छेद करके बाहर निकाला गया। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग चीख-पुकार करते नजर आए। कई अभिभावक अपने बच्चों की तलाश में अस्पताल की ओर दौड़े।

आग कैसे लगी?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप थी और ऊपर कोचिंग चल रही थी। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगी, जो तेजी से फैल गई।

इमारत में फायर सेफ्टी के इंतजाम नाकाफी बताए जा रहे हैं। कई छात्रों ने बताया कि बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। कुछ ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल पर जाकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से बहुत दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों।

उन्होंने आगे लिखा- बचाव कार्य चल रहा है और अधिकारी हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।