22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद CM योगी ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, हादसे में 15 लोगों ने गंवाई जान

Lucknow Coaching Center Fire Incident: राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख जताया है और अलीगढ़ में अपने सभी आगामी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Mohsina Bano

Jun 22, 2026

Lucknow Coaching Center Fire, CM Yogi Adityanath, UP News in Hindi, Lucknow Fire Accident, Aliganj Puraniya Fire, Lucknow News

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद CM योगी के सभी कार्यक्रम रद्द (फोटो- पत्रिका)

Lucknow Coaching Center Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने का दर्दनाक हादसा हो गया। इस भयानक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण अग्नि हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे की सूचना मिलते ही सीएम योगी ने अलीगढ़ में अपने सभी आगामी कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए लखनऊ रवाना हो गए।

कार्यक्रम के बीच से ही रद्द किए दौरे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना के समय अलीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उसी वक्त उन्हें लखनऊ के पुरनिया इलाके में स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग और उससे हुई जनहानि की दुखद सूचना मिली। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मंच से ही हादसे पर गहरा शोक जताया और अपने आगे के सभी तय कार्यक्रम रद्द करने का ऐलान कर दिया।

CM योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त की संवेदना

CM योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच से कहा- मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में रहूं, लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अभी-अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक अग्निकांड की दुखद घटना हुई है, उसकी चपेट में कुछ बच्चे आए हैं। उनकी दुखद मौत हुई है। इसलिए मुझे तत्काल वापस जाना पड़ रहा है, जिन्होंने जान खोई उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

15 लोगों की मौत की पुष्टि

लखनऊ के KJMU के ट्रॉमा सेंटर की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अमिया अग्रवाल ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है। डॉ. अमिया अग्रवाल ने बताया कि यहां 21-22 बच्चों को लाया गया है, जिनमें से 5 घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। आग से बचने के लिए बिल्डिंग से कूदने वाले दो बच्चों की पीठ में चोट आई है, उनका CT स्कैन किया गया है और इलाज चल रहा है।

भावुक हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

बिल्डिंग में लगी आग की घटना के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भावुक हो गए। पाठक ने कहा- दुखद घटना है। मैंने अपनी आँखों से 14 शव देखे हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कई बच्चों को निकाला गया

पुरनिया के इस कोचिंग सेंटर में लगी आग इतनी भीषण थी कि वहां भारी अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की राहत एवं बचाव कार्य टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की जान जाने की भी दुखद खबर सामने आई है। प्रशासन की टीमें मौके पर मुस्तैद हैं और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।