राष्ट्रीय

दिल्ली में आज फिर आया भूकंप, 2.7 रही तीव्रता

Delhi Earthquake: दिल्ली में आज दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार रात आए भूकंप के बाद देश की राजधानी में आज एक बार फिर भूकंप से धरती कांप उठी।

2 min read
Earthquake in japan

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में दो दिन में दो लगातार भूकंप (Earthquake) के मामले देखने को मिले। बीती रात यानी कि मंगलवार, 21 मार्च को करीब 10 बजकर 17 मिनट के आस-पास दिल्ली में भूकंप आया, जिसका केंद्र अफग़ानिस्तान का हिंदुकुश रहा। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में में भूकंप देर रात भूकंप के झटके मह्सूस किए गए। आज एक बार फिर दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट के अनुसार देश की राजधानी में आज बुधवार, 22 मार्च को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

कितनी रही तीव्रता?

दिल्ली में आज आए भूकंप की तीव्रता ज़्यादा नहीं रही। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता सिर्फ 2.7 रही। यह झटका काफी हल्का था, पर दिल्ली के कई हिस्सों में लोगों ने इसे महसूस किया। रिपोर्ट के अनुसार यह भूकंप आज दोपहर 4 बजकर 22 मिनट पर आया। इस भूकंप की गहराई ज़मीन से 5 किलोमीटर नीचे रही।


यह भी पढ़ें- कर्नाटक काँग्रेस के नेता ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा - 'जेपी नड्डा को लगता है राहुल गांधी से डर'

नहीं हुआ नुकसान


दिल्ली में आज आए भूकंप में कोई नुकसान नहीं हुआ है। तीव्रता के कम होने की वजह से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के बढ़ रहे हैं मामले

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। एशिया समेत दुनियाभर में कई जगहों पर भूकंप के कई मामले देखे जा रहे हैं। इनमें से कुछ भूकंप काफी विनाशकारी भी रहे, जैसे तुर्की में आया भूकंप। भारत में भी पिछले कुछ महीनों में भूकंप के कई मामले देखे गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली की धरती भी पिछले कुछ महीनों में एक से ज़्यादा बार भूकंप से कांप उठी है।

यह भी पढ़ें-दिल्ली शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किल, 5 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Published on:
22 Mar 2023 05:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर