6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक काँग्रेस के नेता ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा – ‘जेपी नड्डा को लगता है राहुल गांधी से डर’

KPCC Chief DK Shivakumar Attacks BJP: बीजेपी और काँग्रेस के बीच एक-दूसरे पर हमला करने का सिलसिला कभी नहीं थमता। चुनावी सालों में ये हमले और भी तेज़ हो जाते हैं। हाल ही में कर्नाटक काँग्रेस के एक नेता ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 22 Mar 2023, 4:50 PM IST

jp_nadda_and_rahul_gandhi.jpg

Rahul Gandhi & JP Nadda

चुनावी दौर नज़दीक आते ही सियासी मैदान में बीजेपी (BJP) और काँग्रेस (Congress) के नेताओं के बीच शब्दों के बाण चलने भी शुरू हो जाते हैं। इस साल अब तक 3 राज्यों में पहले ही विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और 6 राज्यों में अभी बाकी हैं। जम्मू कश्मीर में भी इस साल ही विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव में जी-जान लगाने की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। इस साल का अगला विधानसभा चुनाव मई में कर्नाटक (Karnataka) में होने वाला है, जो जीतना बीजेपी के साथ ही के लिए भी ज़रूरी है। ऐसे में दोनों दलों ने अपने चुनावी रोडमैप को तो तैयार कर ही लिया है, साथ ही विरोधी पर हमला करने की शुरुआत भी। हाल ही में कर्नाटक में काँग्रेस के एक नेता ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

जेपी नड्डा को लगता है राहुल गांधी से डर

कर्नाटक प्रदेश काँग्रेस कमेटी (KPCC) के प्रमुख डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) ने हाल ही में बीजेपी और बीजेपी के कुछ नेताओं पर निशाना साधा है। शिवकुमार इससे पहले कर्नाटक में राज्य ऊर्जा मंत्री भी रह चुके है। शिवकुमार ने कहा, "मुझे लगता है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राहुल गांधी से डर लगता है। सिर्फ जेपी नड्डा ही नहीं, पूरी बीजेपी को राहुल से डर लगता है। इसकी वजह है राहुल गांधी की सादगी, जिसने बीजेपी के मन में डर पैदा कर दिया है। इसी वजह से बीजेपी हर दिन राहुल गांधी का नाम ले रही है। इतना ही नहीं, बीजेपी राहुल गांधी पर इनडायरेक्टली रूप से लगातार हमले भी कर रही है।"


यह भी पढ़ें- दिल्ली शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किल, 5 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

कर्नाटक को बनाया भ्रष्टाचार की राजधानी


शिवकुमार ने आगे बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, "बीजेपी ने कर्नाटक को देश में भ्रष्टाचार की राजधानी बना दिया है। पर ऐसा करके बीजेपी ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। बीजेपी तमिलनाडु में भी कर्नाटक वाली पॉलिसी लागू करने की सोच रही है। बीजेपी तमिलनाडु को भी भ्रष्टाचार के दम पर जीतने की कोशिश कर रही है। पर ऐसा हो नहीं पाएगा।"

काँग्रेस की होगी कर्नाटक में वापसी

आगामी कर्नाटक चुनाव के बारे में बात करते हुए शिवकुमार ने कहा, "बीजेपी की तरकीबें कर्नाटक में काम नहीं करेंगी। काँग्रेस एक बार फिर कर्नाटक में सत्ता में वापसी करेंगी।"


यह भी पढ़ें- 'काँग्रेस सिर्फ झूठे वादे करके लोगों को मूर्ख बनाती है' - बसवराज बोम्मई