16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Assembly Elections: बीजेपी की पहली सूची में फडणवीस, 71 को फिर मौका, 13 महिलाओं, रिश्तेदारों को टिकट

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा ने 99 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी।

2 min read
Google source verification

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा ने 99 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक बार फिर नागपुर दक्षिण-पश्चिम से प्रत्याशी बनाया गया है। सूची में 13 महिलाओं को टिकट दिया गया है जबकि 71 विधायकों को फिर से मौका दिया गया है। सिर्फ तीन विधायकों के टिकट काटे गए हैं। सूची में छह सीटों पर अजा और चार पर जजा को टिकट दिया गया है। तीन निर्दलीय विधायक भी इस बार भाजपा की टिकट पर मैदान में उतरेंगे। राज्य में भाजपा एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवेसना और अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

71 को फिर मौका, तीन का टिकट कटा

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी सीट से टिकट दिया गया है। पिछले चुनाव में उनका टिकट कट गया था। भाजपा की सूची के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे कंकावली से चुनाव लड़ेंगे। शिंदे सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल एक बार फिर से कोथरूड सीट से उतरेंगे। लोकसभा चुनाव हारे सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से चुनाव लड़ेंगे। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की पुरानी सीट फूलांब्री से अनुराधा चव्हाण को टिकट दिया गया है। मुंबई शहर की 16 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं जिनमें 14 को फिर से मौका दिया गया है। मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार वांद्रे पश्चिम से और मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा मालाबार हिल से फिर मैदान में उतारे गए हैं।

यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi को Salman Khan ने दी बड़ी चुनौती, 'माना आप बहुत ताकतवर हो लेकिन क्या अपने लोगों को…'

बेटी-बेटों-भाई को टिकट

भाजपा की सूची में नेताओं के रिश्तेदारों की अच्छी संख्या है। कांग्रेस से भाजपा में आकर राज्यसभा पहुंचे पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को भोकरदन सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के भाई विनोद शेलार को बांद्रा पश्चिम से उतारा गया है। सहयोगी शिवसेना के नेता पर फायरिंग करने के कारण जेल गए विधायक बबनराव पचपुते की पत्नी प्रतिभा को श्रीगाेंडा से टिकट दिया गया है। चिंचवाड़ में दिवंगत विधायक लक्ष्मण जगताप की पत्नी अश्विनी का टिकट काटकर उनके भाई शंकर जगताप को टिकट दिया गया है।