10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: चुनाव जीतने पर समर्थक JCB से उड़ा रहे थे गुलाल, आग लगने से विधायक समेत कई घायल

JCB Fire Video: महाराष्ट्र की कोल्हापुर की चंदगढ़ विधानसभा क्षेत्र से इंडिपेंडेंट प्रत्याशी शिवाजी पाटील (Shivaji Patil) ने जीत दर्ज की है। जीत के बाद समर्थकों संग पाटील भी खुशियां मना रहे थे। इस जुलूस में JCB से गुलाल उड़ाते समय आग लग गई। इसमें विधायक समेत कुछ महिलाएं भी घायल हो गई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Akash Sharma

Nov 24, 2024

JCB Fire In Maharashtra

JCB Fire In Maharashtra

JCB Fire Video: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत हासिल किया है। महाविकास अघाड़ी (MVA) को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस बीच कोल्हापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र की कोल्हापुर की चंदगढ़ विधानसभा क्षेत्र से इंडिपेंडेंट प्रत्याशी शिवाजी पाटील (Shivaji Patil) ने जीत दर्ज की है। जीत के बाद समर्थकों संग पाटील भी खुशियां मना रहे थे। इस जुलूस में JCB से गुलाल उड़ाया जा रहा है। इसी दौरान आग लग गई। इसमें विधायक समेत कुछ महिलाएं भी घायल हो गई हैं।

ये है पूरा मामला?

कोल्हापुर जिले के चंदगड विधानसभा चुनाव क्षेत्र से चुनाव में जीते विधायक शिवाजी पाटिल का कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन किया जा रहा था। चंदगढ़ तहसील के महागांव में, शिवाजी पाटिल की कुछ महिलाओं द्वारा जब आरती उतारी जा रही थी, तभी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके ऊपर जेसीबी मशीन से बड़ी मात्रा में गुलाल गिराया गया। गुलाल के गिरने से आग की लपटें जोर से उठने लगीं। गुलाल में मिलाए गए केमिकल की वजह से यह आग लगी थी। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कुछ महिलाएं और विधायक शिवाजी पाटिल घायल हुए हैं।

कौन हैं शिवाजी पाटिल?

शिवाजी पाटिल BJP के बागी उम्मीदवार थे और उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में यह चुनाव लड़ा था और वे भारी वोटों से चुनाव जीते हैं। उन्होंने मौजूदा विधायक राजेश पाटिल को हराया है, जो इस चुनाव में अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार थे।

ये भी पढ़ें: