26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केतन अग्रवाल मौत मामला, लोहगढ़ किले हादसे पर फडणवीस का बड़ा बयान, जांच तेज

Ketan Agrawal Murder Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत पर गहरा शोक जताते हुए इसे सामाजिक और मानसिक कारणों से जुड़ा गंभीर मामला बताया।
2 min read
Google source verification
CM Fadnavis

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (ANI)

CM Fadnavis Expresses Shock Over Ketan Agrawal Death: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Fadnavis) ने व्यवसायी केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इस घटना को कल्पना से परे बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि समाज में बढ़ती मानसिक और व्यवहारिक विकृति पर गंभीर आत्ममंथन की आवश्यकता को दर्शाता है।

लोहगढ़ किले से गिरने के बाद सामने आया मामला

पुणे के पास स्थित लोहगढ़ किले से 18 जून को गिरने के बाद केतन अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद लोनावला ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को इस घटना को लेकर कई संदिग्ध पहलुओं पर शक है, जिसके आधार पर इसे कथित हत्या के एंगल से भी देखा जा रहा है।

जांच में सिया को बताया आरोपी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल उस समय विवाह को लेकर मानसिक दबाव में थी और कथित रूप से परिवार की ओर से शादी के लिए दबाव बनाए जाने की बात भी चर्चा में रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री फडणवीस का बयान

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, यह एक बेहद चौंकाने वाली घटना है, जो कल्पना से परे है। हमें यह समझने की जरूरत है कि आखिर क्यों शिक्षित और सुसंस्कृत परिवारों के बच्चों में इस तरह की नकारात्मक और विनाशकारी सोच विकसित हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना को केवल एक अपराध के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसके पीछे के सामाजिक कारणों की गहराई से पड़ताल आवश्यक है।

सामाजिक दृष्टिकोण से जांच की अपील

फडणवीस ने नागरिकों से अपील की कि इस मामले को केवल कानूनी नजरिए से नहीं, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी समझने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे मामलों के पीछे छिपे मानसिक और सामाजिक कारणों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

सिया की मां ने अपनाया कड़ा रुख

इस बीच, केतन अग्रवाल के परिजन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पुणे में मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री वर्तमान में अपने विभिन्न कार्यक्रमों के सिलसिले में पुणे दौरे पर हैं, और पीड़ित परिवार के भी उनसे मिलने की संभावना जताई जा रही है। उधर, आरोपी सिया गोयल की मां पूजा गोयल ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि उनकी बेटी दोषी पाई जाती है, तो उसे कानून के अनुसार सबसे कठोर सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी ने कभी विवाह को लेकर असंतोष व्यक्त नहीं किया था और परिवार को केतन अग्रवाल के बारे में कोई पूर्व जानकारी नहीं थी। उनके अनुसार, सगाई के बाद सिया केवल केतन के संपर्क में ही थी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग