26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेनेजुएला के लिए आगे आया भारत, 35 टन दवाइयां और मोबाइल अस्पताल लेकर रवाना हुए इंडियन एयर फोर्स के दो विमान

वेनेजुएला भूकंप में भारत ने दोस्ती की मिसाल दिखाई है। Operation Amistad के तहत 2 IAF C-17 विमानों से फील्ड हॉस्पिटल यूनिट और 35 टन राहत सामग्री भेजी गई।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Jun 26, 2026

वेनेजुएला को भारत ने भेजी मदद। (फोटो- X/@S Jaishankar)

वेनेजुएला में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इससे अब तक 245 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4300 से अधिक लोग घायल हैं। इस मुश्किल खड़ी में वेनेजुएला का साथ देने के लिए भारत आगे आया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू हो गया है। भारतीय वायुसेना के दो C-17 विमान आज वेनेजुएला के लिए रवाना हुए, जिनमें भारतीय सेना का फील्ड हॉस्पिटल यूनिट और 35 टन से ज्यादा राहत सामग्री भरी गई है।

दोनों विमान में क्या-क्या भेजा गया

बता दें कि वेनेजुएला में आए भूकंप ने वहां के लोगों की जिंदगी उजाड़ दी है। घर पूरी तरह से टूट गए हैं, ऐसे में लोगों को बेघर होना पड़ा हैं। इस बीच, मेडिकल सुविधाएं बेहद कम पड़ गईं हैं। ऐसे में भारत ने तुरंत कदम उठाया है।

भारतीय वायुसेना के दोनों विमानों में दवाइयां, मेडिकल उपकरण, जरूरी सामान और खासतौर पर दो 'भीष्म क्यूब्स' लोड किए गए हैं। भीष्म क्यूब्स वो मोबाइल अस्पताल हैं जो युद्ध या आपदा के समय घायलों का तुरंत इलाज कर सकते हैं।

मुश्किल वक्त में पूरी तरह से खड़ा है भारत

भारतीय आर्मी का फील्ड हॉस्पिटल यूनिट डॉक्टर्स, नर्सों और मेडिकल स्टाफ के साथ पहुंचेगा। ये टीम वहां के स्थानीय अस्पतालों के साथ मिलकर काम करेगी। जयशंकर ने साफ कहा कि भारत वेनेजुएला सरकार और वहां की जनता के साथ इस मुश्किल वक्त में पूरी तरह खड़ा है।

बता दें कि भारत पहले भी कई देशों की आपदाओं में मदद पहुंचा चुका है। चाहे तुर्की-सीरिया भूकंप हो या फिर कोई और संकट, भारतीय टीम हमेशा सबसे पहले पहुंचती है।

भारत ने दवाइयों के साथ-साथ खाने-पीने का सामान और दूसरे जरूरी उपकरण भी भेजे हैं। ये सब चीजें वहां के पीड़ितों को तुरंत राहत पहुंचाएंगी। फील्ड हॉस्पिटल यूनिट सर्जरी और इमरजेंसी ट्रीटमेंट की सुविधा देगा, जो इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरी है।

तुर्की भी भेजेगा दो विमान

तुर्की की आपदा और आपातकालीन प्रबंधन अथॉरिटी ने बताया है कि वह भी वेनेजुएला में बचाव टीमों और मानवीय सहायता कर्मियों के साथ दो सैन्य विमान भेजेगी।

अथॉरिटी ने बताया कि तुर्की जनरल स्टाफ से बातचीत के बाद, इस्तांबुल, इजमिर और डेनिजली से 38 सदस्यों वाली टीम को ले जाने के लिए एक A-400M सैन्य परिवहन विमान को तैनात किया गया है।

अथॉरिटी ने कहा कि यह विमान पांच सदस्यों वाली राष्ट्रीय चिकित्सा बचाव टीम, दो सदस्यों वाली तुर्की रेड क्रिसेंट मानवीय सहायता टीम, दो खोजी कुत्तों और पूरी तरह से सुसज्जित तीन खोज व बचाव वाहनों को भी ले जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग