
Maharashtra CM Oath: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Election Result) के परिणाम आ गए है। प्रदेश में महायुति ने शानदार जीत दर्ज की है, लेकिन अभी तक सीएम कौन होगा यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसी बीच शपथ ग्रहण समारोह की तारीख का ऐलान हो गया है। महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को सीएम का शपथ ग्रहण (Maharashtra CM Oath) होगा। यह कार्यक्रम मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित होगा। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी शामिल होंगे। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखऱ बावनकुले ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में महायुति (Mahayuti) को ऐतिहासिक विजय मिली है। महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पीएम मोदी की उपस्थिति में मुंबई के आजाद मैदान में 5 दिसंबर को होगा।
महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने के बाद भी सीएम कौन होगा इस पर पेच फंसा हुआ है। इसी बीच एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना की पहली मांग सामने आई है। पार्टी ने गृह मंत्रालय की मांग की है। शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि महाराष्ट्र की नई सरकार में शिवसेना को गृह विभाग मिलना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि गृह विभाग उप मुख्यमंत्री के पास होता है। बता दें कि संजय सिरसाट के इस बयान से लग रहा है कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को डिप्टी सीएम का पद मिल सकता है।
महाराष्ट्र में सीएम चेहरे के लिए हो रही माथापच्ची के बीच एकनाथ शिंदे की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। शिंदे फिलहाल मुंबई से दूर अपने गांव सतारा में हैं। शिंदे की देखरेख के लिए डॉक्टरों की एक टीम उनके गांव पहुंच गई है। डॉक्टरों की टीम जांच के बाद मीडिया को ब्रीफ दे सकती है। एकनाथ शिंदे कल यानी शुक्रवार, 29 नवंबर को अचानक अपने गांव सतारा पहुंचे थे। महाराष्ट्र में NDA की प्रस्तावित बैठक शिंदे के गांव जाने की वजह से कैंसिल हो गई।
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान हुआ था। विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आए थे। इस बार महायुति और महाविकास अघाड़ी में सीधी टक्कर थी। महायुति ने 230 सीटों पर जीत हासिल की वहीं महाविकास अघाड़ी ने मात्र 46 सीटों पर जीत हासिल की। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती है। बीजेपी ने 132 सीटें जीती हैं वहीं शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें जीती है।
Updated on:
30 Nov 2024 09:35 pm
Published on:
30 Nov 2024 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
