24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Doctor का ऐसा बर्ताव…शायद ही सुना होगा!, Viral ऑडियो से खुला मामला-पुलिस ने जब्त किया मोबाइल

घटना 2021 की है। देश में Covid की दूसरी वेव चल रही थी। हर अस्पताल में मरीजों की लाइन लगी हुई थी। उस दौरान की महाराष्ट्र के एक हॉस्पिटल में तैनात रहे डॉक्टर की एक ऑडियो क्लिप वायरल हो गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashish Deep

May 30, 2025

लातुर पुलिस ने डॉक्टर को नोटिस जारी किया है।

महाराष्ट्र में एक डॉक्टर की ऐसी ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसमें सीनियर डॉक्टर अपने जूनियर से एक महिला की हत्या करने को उकसा रहा है। साथ ही उसने जातीय टिप्पणी भी की। पुलिस ने 2021 की उस क्लिप के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

घटना 2021 की है। देश में Covid की दूसरी वेव चल रही थी। हर अस्पताल में मरीजों की लाइन लगी हुई थी। उस दौरान की महाराष्ट्र के उदगिर गवर्नमेंट हॉस्पिटल में तैनात रहे एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सर्जन डॉ. शशिकांत देशपांडे की एक ऑडियो क्लिप वायरल हो गई है। इसमें उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि किसी को भी उस कमरे में मत जाने दो, उस दयामी महिला की हत्या कर दो। देशपांडे ने यह बात अपने जूनियर डॉ. शशिकांत डांगे से कही थी। वह महिला कोविड 19 से पीड़ित थी।

पति ने सुनी थी डॉक्टर की बात

15 अप्रैल 2021 को कौसर फातिमा को महाराष्ट्र के उदगिर गवर्नमेंट हॉस्पिटल में एडमिट कराया जाता है। उनमें कोविड के लक्षण दिखाई दिए थे और वह 10 दिन में चंगी भी हो गईं। इस दौरान ही सीनियर डॉक्टर उस महिला की हत्या करने के लिए दूसरे डॉक्टर से कहता है। कौसर के पति दयामी अजिमोद्दीन गौसुद्दीन ने डॉ. देशपांडे को यह कहते हुए सुन लिया था। वह डॉ. डांगे के पास ही बैठे थे। उन्होंने फोन को स्पीकर पर किया हुआ था, क्योंकि वह उस समय लंच कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Doctor Death के बारे में बड़ा खुलासा, वृद्धाश्रम से रच रहा था ये बड़ी साजिश, रोडवेज से भी जुड़ा कनेक्शन

जातीय टिप्पणी भी की

गौसुद्दीन ने इतने साल बाद अब डॉक्टर के खिलाफ कंपलेंट दी है। उसने कंपलेंट में लिखा कि डॉक्टर ने जान से मारने के साथ ही जातीय टिप्पणी भी की थी। इससे उन्हें ठेस पहुंची थी। लातुर पुलिस ने डॉक्टर देशपांडे का फोन सीज कर लिया है और उन्हें नोटिस जारी किया है। इंस्पेक्टर दिलीप गाडे ने बताया कि उनका बयान लिया जाएगा। ऑडियो की भी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। डॉ. डांगे शहर से बाहर हैं और शनिवार को लौटेंगे। उनका फोन भी पुलिस जब्त करेगी और उसकी भी जांच होगी।