24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, राजकोट में 1,400 से ज़्यादा अवैध मकान-दुकान किए गए ध्वस्त

Major Action Against Encroachment: गुजरात के राजकोट में महानगरपालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में अवैध मकानों-दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 24, 2026

Illegal houses demolished in Rajkot

Illegal houses demolished in Rajkot

गुजरात (Gujarat) के राजकोट (Rajkot) शहर में महानगरपालिका (राजकोट नगर निगम) ने अतिक्रमण हटाने के लिए अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जंगलेश्वर इलाके में आजी नदी के किनारे और टीपी रोड पर बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का अभियान सोमवार को शुरू हुआ। इस दौरान 1,400 से ज़्यादा अवैध मकानों, दुकानों और संपत्तियों को निशाना बनाया गया और बुलडोज़र चलाते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया गया।

सरकारी ज़मीन पर अवैध निर्माण

अधिकारियों के अनुसार कई घर और दुकानें 40-50 वर्ष से भी ज़्यादा समय से बनी हुई थीं, जो सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जे से बने थे। इनसे नदी की प्राकृतिक चौड़ाई प्रभावित हो रही थी और बाढ़ का खतरा बढ़ रहा था। अभियान के लिए इलाके को 7 ज़ोन में बांटा गया, जहाँ 64 से ज़्यादा बुलडोज़र, जेसीबी, डंपर और अन्य मशीनें लगाई गईं।

कानून-व्यवस्था का रखा गया ध्यान

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2,500 से ज़्यादा पुलिसकर्मी, पैरामिलिट्री फोर्स, ड्रोन और क्यूआरटी टीमें तैनात की गईं। अभियान से पहले 1,000 से ज़्यादा परिवारों ने स्वेच्छा से मकान खाली कर दिए, जिनमें 1,026 घर शामिल थे।

मचा हड़कंप

इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों में हड़कंप मचा है। कई परिवार बेघर होने की आशंका जता रहे हैं। कुछ ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया गया। यह अभियान शहर की सफाई और विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।