
ममता बनर्जी(फोटो-IANS)
Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की राजनीति देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और राज्य पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी को कमजोर करने के लिए डराने-धमकाने, गिरफ्तारियां करने और राजनीतिक दबाव बनाने जैसे तरीके अपनाए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ पैसे और ताकत के दम पर टीएमसी को नहीं तोड़ा जा सकता। सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी के विधायक और नेता लगातार दबाव का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और पुलिस मिलकर पार्टी के नेताओं को निशाना बना रहे हैं।
ममता बनर्जी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब हाल ही में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों को लेकर राज्य में राजनीतिक माहौल पहले से ही तनावपूर्ण बना हुआ है। अभिषेक बनर्जी, जिन्हें पार्टी में ममता बनर्जी के बाद सबसे प्रभावशाली नेता माना जाता है, लोगों के हमले के बाद घायल हुए थे और फिलहाल घर पर इलाज करा रहे हैं। अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का जिक्र करते हुए ममता ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद असली दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। उनके मुताबिक हमले में शामिल बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बजाय अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। ममता ने यहां तक दावा किया कि बाहर से लोगों को बुलाया गया और उन्हें सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि उनके पास इन आरोपों के समर्थन में सबूत भी मौजूद हैं।
बीजेपी नेतृत्व पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह आज वे बातें कर रहे हैं, उसी तरह पहले वे भी राजनीतिक रूप से सुरक्षित थे, लेकिन अब टीएमसी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। अभिषेक बनर्जी की सेहत को लेकर चिंता जताते हुए ममता ने कहा कि इलाज की प्रक्रिया में भी बाधाएं खड़ी की जा रही हैं।
अपने संबोधन के दौरान ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि राज्यभर में टीएमसी कार्यकर्ताओं को राजनीतिक गतिविधियां करने से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की बैठकों और कार्यक्रमों में रुकावट डाली जा रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि हजारों पार्टी कार्यालयों को नुकसान पहुंचाया गया है। कई पार्टी ऑफिस को तोड़ा गया है।
Updated on:
01 Jun 2026 05:53 pm
Published on:
01 Jun 2026 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
