21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मणिपुर फिर सुलगा, Imphal की महिलाओं की चेतावनी-10 जून तक सभी एमएलए लौट आएं नहीं तो वापसी मुश्किल

मणिपुर में मैतई नेता को सीबीआई ने हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसका कई आपराधिक वारदात में कनेक्शन है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashish Deep

Jun 08, 2025

मणिपुर में रविवार को फिर हिंसा भड़क उठी। File Pic : ANI

मणिपुर फिर सुलग रहा है। सीबीआई और एंटी करप्शन ब्यूरो के मैतई नेता असेम कनन की गिरफ्तारी के बाद घाटी वाले जिलों में हिंसा भड़क उठी। इस बीच, इंफाल की महिलाओं के एक समूह ने सभी विधायकों को चेतावनी दी है 10 जून तक राज्य में लौट आएं नहीं तो वापसी मुश्किल होगी। इसके साथ ही मैतई समूह ने राज्य में 10 दिन के बंद की घोषणा की है।

मैतई नेता का कनेक्शन 2023 की हिंसा से

सीबीआई ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि कनन को रविवार को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। उसका संपर्क 2023 की मणिपुर हिंसा से निकला है। वह कई आपराधिक गतिविधियों में शमिल था। उसके परिवार को गिरफ्तारी की जानकारी दे दी गई है। कनन मैतई समूह अरमबाई टेनगॉल का सदस्य है।

भीड़ ने सड़कें ब्लाक कीं

इस गिरफ्तारी के बाद इंफाल में हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने सभी प्रमुख मार्गों को ब्लॉक कर दिया। सड़कों पर जलते हुए टायर, लकड़ी के पटरे और दूसरा सामान फैला दिया। सुरक्षा बलों ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान 13 साल के एक बच्चे के पैर में चोट आ गई। कहा जा रहा है कि उसे आंसू गैस का गोला लग गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया है। हिंसा के बाद 5 जिलों में निषेधाज्ञा लागू है और इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

प्रदर्शन में 11 लोग चोटिल

शनिवार रात से रविवार सुबह तक हुए प्रदर्शन में 11 लोगों को चोटें आई हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की टुकड़ी तैनात है। इन इलाकों में इंफाल पूर्व का पैलेस कंपाउंड, कीश्मपट ब्रिज, मोइरनखोम और टिड्डीम रोड शामिल है। अरमबाई टेनगॉल समूह ने 10 दिन का राज्यव्यापी बंद घोषित किया है। साथ ही कनन की बिना शर्त रिहाई की मांग की है।

महिलाओं की विधायकों को चेतावनी

इसके साथ ही इंफाल पूर्व की खुरई के एक महिला समूह ने चेतावनी दी है कि जो एमएलए राज्य से बाहर हैं, वे 10 जून की शाम तक इंफाल आकर एक लोकप्रिय सरकार का गठन करें। समूह ने कहा है कि जो भी एमएलए तय समय तक नहीं लौटा तो उसे राज्य में घुसने नहीं दिया जाएगा। रविवार शाम तक राज्य में स्थिति नाजुक बनी हुई थी। सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।