2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

Video : Manipur Violence : इंफाल में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइनें, राजद ने की राष्ट्रपति शासन की मांग

मणिपुर हिंसा के तहत राज्य में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। शनिवार को हिंसा के बाद इंफाल में पेट्रोल पंप के बाहर लंबी—लंबी कतारें देखने को मिल रहीं हैं। मणिपुर हिंसा पर डीजीपी पी डोंगेल ने बताया कि, सुरक्षा बलों की वजह से स्थिति में सुधार हुआ है। और हमें सख्त आदेश मिले हैं कि, हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। राष्ट्रीय जनता दल से राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने 5 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा कर मणिपुर में हाल ही में हुई हिंसा के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की। और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने पर विचार करने का आग्रह किया है।

Google source verification

image

Sanjay Kumar Srivastava

May 06, 2023