25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राघव समेत पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर भड़के मनीष सिसोदिया, कहा- ‘पंजाब के गद्दारों ने कर लिया BJP से समझौता’

Raghav Chadha Left AAP: आम आदमी पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले मनीष सिसोदिया ने राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों पर हमला बोला है। जानिए उन्होंने क्या कहा...

2 min read
Google source verification

राघव चड्ढा (ANI)

राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सात सांसदों पर पार्टी में नंबर 2 की हैसियत रखने वाले मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia Attack Raghav Chadha) ने जमकर हमला बोला है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि तीन दिन से गुजरात में हूं। जिस समय गुजरात में हजारों कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर, सारे खतरे और बीजेपी की धमकियां झेलकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए खून पसीना बहा रहे है, उसी समय कुछ गद्दारों ने पंजाब के कार्यकर्ताओं के खून पसीने की कमाई का सौदा कर लिया।

जो राज्यसभा सदस्य आज बीजेपी के सामने झुक गए, अपनी निजी मजबूरियों, डर और लालच के कारण जिन्होंने पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी की है, उन्हें पता होना चाहिए कि पंजाब गद्दारों को कभी माफ नहीं करता है।

राघव समेत अन्य सांसदों को नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की घोषणा के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी थे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिठाई खिलाकर सभी का स्वागत किया।

इससे पहले राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने भाजपा में विलय कर लिया है। सात सांसदों ने उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के अध्यक्ष को सौंपा गया था। मैंने, दो अन्य सांसदों के साथ, व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षरित दस्तावेज सौंपे।

आप ने इसे ऑपरेशन लोटस करार दिया

वहीं, आम आदमी पार्टी ने इसे भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' करार दिया है। पार्टी का आरोप है कि ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का भय दिखाकर आप के नेताओं को तोड़ने की साजिश रची गई है।

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि 'ऑपरेशन लोटस' के माध्यम से भाजपा पंजाब की भगवंत मान सरकार को अस्थिर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब और पंजाब के लोगों के साथ धोखा है। पंजाब की जनता इसको कभी नहीं भूलेगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग