
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाले मामले में अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सिसोदिया की ओर से चीफ जस्टिस से मामले की जल्द सुनवाई करने का अनुरोध किया है। शीर्ष अदालत जल्द ही इस याचिका में सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। आज दोपहर 3.50 बजे इस याचिका की सुनवाई की जाएगी। हालांकि इससे पहले CJI ने कहा कि उन्हें हाईकोर्ट जाना चाहिए या दूसरे कानूनी विकल्प अपनाने चाहिए।
सिसोदिया ने इस याचिका में कथित शराब घोटाले की CBI के द्वारा की जा रही जांच पर भी सवाल खड़े किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसी बीच CBI ने आज फिर शराब घोटाले को लेकर सिसोदिया से पूछताछ शुरू कर दी है। बीते दिन सोमवार को CBI की विशेष अदालत ने मनीष सिसोदिया को 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
सिर्फ विरोधियों को जेल में डाला जा रहा: संजय राउत
सांसद संजय राउत ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि "अगर आज के ज़माने में दो घंटे के लिए CBI, ED किसी के पास भी आती है तो वह देश का बादशाह बन सकता है। लेकिन यह लोकतंत्र की बात नहीं है। आज अलोकतांत्रिक तरीके से यह देश चल रहा है। सिर्फ विरोधियों को जेल में डाला जा रहा है। अगर किसी ने यह कहा है तो वह मन की भड़ास है।"
मनीष सिसोदिया CBI के सवालों का नहीं दे रहे सही जवाब: मीडिया रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट में CBI के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मनीष सिसोदिया CBI के सभी सवालों का सही जवाब नहीं दे रहे हैं बल्कि वह आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे में CBI उन लोगों से सिसोदिया का सामना करा सकती है जो कथित घोटाले के मामले से जुड़े हुए हैं।
Updated on:
28 Feb 2023 12:41 pm
Published on:
28 Feb 2023 11:19 am
