19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UCC पर मनोज झा का हमला; बोले- डॉग व्हिसल पॉलिटिक्स कर रही भाजपा, पहले देश में यूनिफॉर्म एम्प्लॉयमेंट पॉलिसी लाएं

Uniform Civil Code: राजद सांसद मनोज कुमार झा ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले बेरोजगारी, गरीबी, आय असमानता और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Jul 13, 2026

RJD Leader Manoj Jha

राष्ट्रीय जनता दल सांसद मनोज झा (Photo: IANS)

Manoj Jha on UCC: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद डॉ. मनोज कुमार झा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोल है। झा ने आरोप लगाया कि BJP ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं कर रही है, बल्कि सिर्फ़ बड़े-बड़े दावे करने का दिखावा कर रही है। RJD सांसद ने इसे 'डॉग-व्हिसल पॉलिटिक्स' बताया और कहा कि जब भी देश में भुखमरी, गरीबी, बढ़ती आर्थिक असमानता और बेरोजगारी जैसे बुनियादी मुद्दों पर जवाबदेही तय करने का वक्त आता है, तो सरकार जानबूझकर जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे विषयों को आगे कर देती है

मनोज झा ने कहा कि अगर सरकार पूरे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करना चाहती है, तो उसे सबसे पहले देश के करोड़ों बेरोजगार युवाओं के हित में 'यूनिफॉर्म एम्प्लॉयमेंट पॉलिसी' लानी चाहिए।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार झा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा है। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी वास्तविक काम करने के बजाय केवल दिखावा कर रही है। उन्होंने इसे 'डॉग व्हिसल पॉलिटिक्स' करार देते हुए आरोप लगाया कि जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।

सांसद झा ने कहा कि देश में आय असमानता, गरीबी, भूख, बेरोजगारी और बार-बार होने वाले पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि ये छात्रों के भविष्य को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार वास्तव में यूसीसी लागू करना चाहती है तो उसे पूरे देश में लागू करे, लेकिन उससे पहले समान रोजगार नीति भी लागू करनी चाहिए।

केंद्र में भी लागू होगा समान नागरिक संहिता- मुख्तार अब्बास नकवी

वहीँ, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने यूसीसी को लेकर कहा कि यह केवल कुछ राज्यों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भविष्य में केंद्र स्तर पर भी लागू की जाएगी, क्योंकि यह सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्षों तक केंद्र में यूसीसी लागू करने की वकालत करती रही, लेकिन सत्ता में रहने के बावजूद उसने न तो इसे राज्यों में लागू किया और न ही राष्ट्रीय स्तर पर कोई ठोस कदम उठाया।

नकवी ने कहा कि अब जब कई राज्य यूसीसी लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, तो कांग्रेस को इसका विरोध करने के बजाय स्वागत करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार भी उचित समय आने पर पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग