13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम नरेंद्र मोदी के रोल मॉडल हैं नेतन्याहू, लोकतंत्र में नहीं विश्वास: पवन खेड़ा

Pawan Khera Statement: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू उनके रोल मॉडल हैं और वे लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते।
2 min read
Google source verification
Pawan Khera Statement

Congress leader Pawan Khera, photo- ANI

Pawan Khera Statement: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू उनके रोल मॉडल हैं और वे लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते। इसी कारण उनकी नीतियों में भी यह सोच दिखाई देती है।
तिरुवनंतपुरम में एक ​साक्षात्कार में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जिस व्यक्ति के आदर्श नेतन्याहू हों, उनसे लोकतांत्रिक मूल्यों की अपेक्षा करना ही व्यर्थ है। उन्होंने पेगासस जासूसी विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि आज भी देश जानना चाहता है कि पेगासस स्पाइवेयर भारत में कौन लेकर आया।

मेलोडी टॉफी गिफ्ट करने पर कसा तंज

खेड़ा ने प्रधानमंत्री के विदेश दौरों की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि देश को कोई फायदा पहुंचाए बिना जनता का पैसा खर्च किया जा रहा है। उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को भारतीय टॉफी मेलोडी का पैकेट उपहार में देने के लिए पीएम मोदी का मजाक उड़ाया।

उन्होंने पूछा, राहुल गांधी सरकारी खर्च पर सरकारी दौरे पर नहीं जाते। भारत के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है। जब वे विदेश जाकर मेलोनी नाम की महिला को मेलोडी टॉफी बांटते हैं, तो क्या हमें इसका जश्न मनाना चाहिए? क्या टैक्सपेयर्स के पैसे से उन्हें यही करना चाहिए?

पेगासस विवाद का भी जिक्र

पेगासस सर्विलांस विवाद 2021 में तब सामने आया जब ऐसी रिपोर्टें आईं कि सरकारों ने पत्रकारों, विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं की निगरानी के लिए इजरायली NSO ग्रुप के पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया था। हालांकि, विपक्ष के दावों के बावजूद, भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था।

देश की विदेश नीति को ट्रंप कर रहे कंट्रोल

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री के विदेश दौरों के नतीजों पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ भारत का व्यापार समझौता बहुत ज्यादा असंतुलित रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि देश की विदेश नीति बाहरी कारकों से प्रभावित हो रही है।

उन्होंने पीएम मोदी पर इजरायल का साथ देने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने मध्य पूर्व क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने से ठीक पहले उस देश का दौरा किया था। उनके सभी दौरों से हमें अमेरिका के साथ टैरिफ का एक बहुत ही गलत समझौता ही मिला। क्या हमें उनसे यही मिलता है? डोनाल्ड ट्रंप हमारी विदेश नीति को कंट्रोल कर रहे हैं।

क्या हमें उनसे यही मिलता है? एपस्टीन हमारी विदेश नीति को कंट्रोल कर रहे हैं, हमारी विदेश नीति तय कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस गैर-कानूनी युद्ध से ठीक पहले इजरायल जा रहे हैं और उस देश का साथ दे रहे हैं। क्या एक देश के तौर पर हम यही चाहते हैं? इसलिए, लोग पूछ रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी हर बार विदेश जाने पर भारत के हितों की कुर्बानी क्यों देते हैं? ईरान के खिलाफ छेड़े गए इस गैर-कानूनी युद्ध से ठीक पहले पीएम मोदी के इजरायल दौरे की हमें भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।

बड़ी खबरें

View All

तिरुवनन्तपुरम

केरल

ट्रेंडिंग