
lieutenant general manoj pande
भारतीय सेना के पराक्रमी और अनुभवी अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे आज देश के नए सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे हैं। वह देश के 29वें थल सेना प्रमुख होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारतीय सेना की कमान संभालने वाले पहले इंजीनियर है। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारतीय थल सेना के 29वें अध्यक्ष चुने गए हैं। मनोज पांडे जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की जगह लेंगे। जनरल नवरणे का कार्यकाल 30 अप्रैल को खत्म हो गया। इसी साल एक फरवरी को थल सेना के उप-प्रमुख बनने से पहले मनोज पांडे थल सेना की पूर्वी कमान की अगुवाई कर रहे थे।
पहली बार किसी इंजीनियर के हाथों में सेना की कमान
भारतीय सेना में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सेना की इंजीनियर कोर के किसी अधिकारी को थलसेना की कमान सौंपी जा रही है। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ‘कोर ऑफ इंजीनियर’ के पहले अधिकारी होंगे, जो थल सेना के प्रमुख होंगे। इससे पहले पैदल सेना, तोपखाना और बख्तरबंद रेजिमेंट के अधिकारी ही 13 लाख कर्मियों वाली थल सेना के प्रमुख होते रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पटिलाया हिंसा : रातभर लगा रहा कर्फ्यू, आज हिंदू संगठनों ने बुलाया बंद
UN मिशनों में भी रहा है योगदान
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने इथोपिया और इरिट्रिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन में मुख्य इंजीनियर के रूप में भी कार्य किया है। उन्होंने सेना मुख्यालय में सैन्य संचालन निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक और दक्षिणी कमान के मुख्यालय में चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में भी काम किया। उनकी शानदार सेवा के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, विशिष्ट सेवा पदक, थल सेना प्रमुख से प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया जा चुका है।
Published on:
30 Apr 2022 09:39 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
