
1 मार्च से बड़े नियमों में बदलाव (AI Image)
Rule Change from 1 March 2026: 1 मार्च 2026 से भारत में कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर पड़ने वाला है। सभी बदलाव सुरक्षा बढ़ाने और सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं अगले महीने से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं।
हर महीने की शुरुआत में तेल कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों का रिव्यु करती हैं। पिछले कुछ महीनों से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर हैं। पिछले महीने कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में करीब 49 रुपये की बढ़ोतरी की थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 1 मार्च 2026 को भी दामों में संशोधन किया जा सकता है।
1 मार्च 2026 से रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव हो सकता है। खबरों के मुताबिक, भारतीय रेलवे का पुराना UTS ऐप बंद किया जा सकता है और उसकी जगह नया RailOne ऐप पूरी तरह से लागू होगा। इस नए ऐप के जरिए यात्री जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल ट्रेन यात्रा से जुड़ी सभी सेवाएं आसानी से बुक कर सकेंगे। यह बदलाव टिकटिंग प्रक्रिया और अधिक सरल और डिजिटल बनाने के लिए किया जा रहा है।
डिजिटल फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए सरकार 1 मार्च से सिम बाइंडिंग का नया नियम लागू कर सकती है। इस नियम के तहत आपका WhatsApp, Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप सीधे आपके मोबाइल सिम से लिंक रहेंगे। यदि आप फोन से सिम निकालते हैं, तो ये ऐप्स काम करना बंद कर देंगे। यहां तक कि वाई-फाई के जरिए भी बिना सिम के इन ऐप्स का उपयोग संभव नहीं होगा।
डिजिटल पेमेंट सिस्टम को और सुरक्षित बनाने के लिए 1 मार्च से नए सुरक्षा नियम लागू हो सकते हैं। अब बड़ी राशि का ऑनलाइन ट्रांसफर सिर्फ UPI PIN के आधार पर नहीं होगा। बैंक हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर सकते हैं। इससे ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है और डिजिटल भुगतान पहले से ज्यादा सुरक्षित होगा।
देश के बड़े सरकारी बैंक 1 मार्च 2026 से मिनिमम बैलेंस के नियम में बदलाव कर सकते हैं। पहले यदि किसी एक दिन आपके खाते में निर्धारित न्यूनतम राशि से कम बैलेंस होता था, तो पेनल्टी लग जाती थी। अब पेनल्टी एवरेज मंथली बैलेंस (Average Monthly Balance) के आधार पर लगाई जा सकती है। इससे ग्राहकों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।
पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को CNG, PNG और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों की रिव्यु करती हैं। 1 मार्च 2026 को भी इन ईंधनों की कीमतों में बदलाव संभव है।
Published on:
28 Feb 2026 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
